---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में फिर बिजली संकट! मौसम विभाग की इस चेतावनी ने बढ़ाई परेशानी, CM Mann ने केंद्र को लिखा पत्र

Punjab News: पंजाब में बिजली संकट से बचने के लिए CM Mann ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र है। पत्र में अतिरिक्त बिजली देने की बात की गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 6, 2023 12:40 अपराह्न

cm mann
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में एक बार फिर बिजली संकट गहरा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब में इस बार बारिश कम हुई है। वहीं, आने वाले दिनों में भी कम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है, जिससे पंजाब की मान सरकार की चिंता और बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार राज्य में बारिश कम होने के आसार हैं। ऐसे में धान की फसल प्रभावित हो सकती है।

पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट

दरअसल, इन दिनों पंजाब में धान की बुआई चल रही है और धान के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में इस बार कम बारिश हुई है और आने वाले दिनों में भी स्थित ऐसी ही बनी रहेगी। जिसके चलते धान की फसल को अच्छे से पानी नहीं मिल पाएगा। अब पानी की कमी को पूरा करने के लिए किसानों को ट्यूबवेल चलाने पड़ेंगे और इस पर बिजली की खपत बढ़ेगी। अगर बिजली की खपत पूरी नहीं हुई तो पंजाब में बिजली संकट गहरा सकता है।

CM मान ने केंद्र को लिखा पत्र

प्रदेश के किसानों को बिजली संकट से बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को लिखे पत्र में उन्होंने केंद्र से मदद मांगी है। उन्होंने लिखा कि, ” प्रदेश में इस बार कम बारिश हुई है। ऐसे में किसानों की फसल प्रभावित न हो इसके लिए हमे 15 जून से 15 अक्टूबर तक 1 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ेगी।”

केंद्र को चेतावनी दे चुके हैं CM मान

बता दें कि पंजाब की फसल का न्यूनतम भाव गिराने के चलते CM मान पहले ही केंद्र को चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर केंद्र पंजाब से फसल की मांग करेगा तो वे भी पुराना हिसाब चुकता करेंगे। लेकिन, उससे पहले ही मान सरकार को केंद्र की जरूरत पड़ गई और अब पंजाब सराकर ने इस संबंध में केंद्र से मदद मांगी है।

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, क्या चुनाव से पहले प्रभारी का पद छोड़ देंगी प्रियंका गांधी ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026