---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के संगरूर में दिनदहाड़े पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किए कई वार, फिर खुद खाया जहर

Punjab News: पंजाब के संगरूर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 8, 2023 12:49 अपराह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 6:12 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के संगरूर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात ये है की व्यक्ति ने बीच बाजार में इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की। व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

इस घटना का एक वीडियो (Viral Video) भी सामने आया है। वीडियो में पति अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद व्यक्ति ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की और खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुल्हाड़ी से किए कई वार

जानकारी के मुताबिक, ये घटना संगरूर के सुनाम बाजार की है। यहां सोमवार (7 अगस्त) शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति बजार में कुल्हाड़ी लेकर एक महिला के पीछे दौड़ता नजर आया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक व्यक्ति महिला पर कई वार कर चुका था। जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर

अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने जहर खाकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पूलिस भी मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि, व्यक्ति की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि पति ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं था। दोनों के बीच तलाक को लेकर मामला चल रहा था। बताया जा रहा है की तलाक के मामले के चलते पति ने इस सनसनीखेज घटना का अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026