---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के कुशल नेतृत्व का असर! व्यापार सुधार कार्य योजना के तहत पंजाब ने मारी बाजी, मिला टॉप अचीवर अवार्ड

CM Bhagwant Mann की कुशल नीतियों का परिणाम है कि पंजाब को व्यापार सुधार कार्य योजना के तहत 'सर्वोच्च उपलब्धि' पुरस्कार मिला है। केन्द्र की ओर से पंजाब को मिली ये उपलब्धि सीएम मान के कुशल नीतियों पर मुहर लगाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2025 5:23 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब विकास की नई ऊचाइयों को छू रहा है। बात चाहें स्वास्थ्य जगत की हो या कृषि, शिक्षा, व्यवसाय, परिवहन समेत अन्य क्षेत्रों की। सीएम भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब की तस्वीर तेजी से बदली है। इसकी एक ताजी बानगी पंजाब को व्यापार सुधार कार्य योजना के तहत ‘सर्वोच्च उपलब्धि’ पुरस्कार मिलने के रूप में सामने आई है। बीते कल केन्द्र सरकार ने पंजाब को उद्योग समागम 2025 में गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण को बढ़ावा देने और क्यूसीओ के कार्यान्वयन के लिए टॉप अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। ये उपलब्धि सीएम भगवंत मान की नीतियों पर मुहर लगाती है। इस क्षेत्र में पंजाब का बाजी मारना दर्शाता है कि सूबे में उद्योग जगत की तस्वीर बदल चुकी है।

व्यापार सुधार कार्य योजना के तहत पंजाब ने मारी बाजी

पंजाब को केन्द्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। केन्द्र ने सूबे को व्यापार सुधार कार्य योजना के तहत ‘सर्वोच्च उपलब्धि’ पुरस्कार दिया है। इसका आशय है कि पंजाब इस क्षेत्र में टॉप परफॉर्मिंग राज्य है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग समागम 2025 में पंजाब को इस उपलब्धि से नवाजा है। रिपोर्ट की मानें तो पंदाब ने व्यापार प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, निवेश सक्षमकर्ता, क्षेत्र-विशिष्ट स्वास्थ्य सेवा और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी उपलब्धि के लिए पंजाब को केन्द्र द्वारा टॉप अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केन्द्र की ओर से दिया गया ये सम्मान पारदर्शी, कुशल और निवेशक-अनुकूल कारोबारी माहौल को दर्शाता है जो भगवंत मान सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

पंजाब CM Bhagwant Mann के कुशल नेतृत्व पर लगी मुहर!

राज्य का व्यापार सुधार कार्य योजना में अव्वल प्रदर्शन करना सरकार की कुशल नीतियों पर मुहर लगाता है। ये दर्शाता है कि कैसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार सूबे में उद्योग जगत की तस्वीर बदल रही है। उद्योग के क्षेत्र में कुछ आसान से नियम लाकर सीएम मान ने निवेश प्रक्रिया को आसान बनाया है। इसके परिणामस्वरूप पंजाब में विदेशी निवेश को भी रफ्तार मिल रही है। आलम ये है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ये साफ तौर पर मान सरकार की अनुकूल नीतियों को दर्शाता है जिसके कारण सूबे की चर्चा जोरों पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026