---Advertisement---

आखिर कौन है Navjot Singh Sidhu की होने वाली बहू इनायत रंधावा, गंगा किनारे खास अंदाज में हुई बेटे की सगाई

Navjot Singh Sidhu: मशहूर कॉमेडियन रह चुके कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक उनके बेटे करण सिद्दू जल्द शादी करने के लिए तैयार है और ऐसे में कांग्रेस नेता सिद्धू ने सोशल मीडिया पर फैंस को नई बहू से मुलाकात करवाते हुए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2023 5:16 अपराह्न

Navjot Singh Sidhu
Follow Us
---Advertisement---

Navjot Singh Sidhu: मशहूर कॉमेडियन रह चुके कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक उनके बेटे करण सिद्दू जल्द शादी करने के लिए तैयार है और ऐसे में कांग्रेस नेता सिद्धू ने सोशल मीडिया पर फैंस को नई बहू से मुलाकात करवाते हुए नजर आए। जी हां फिलहाल ये फोटोज काफी चर्चा में है और लोग सिद्धू को खूब बधाइयां दे रहे हैं। सिद्धू ने खुद तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर कर लोगों को खुशखबरी दी है।

आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती है इनायत

जानकारी के मुताबिक सिद्धू की होने वाली बहू का नाम इनायत रंधावा है और वह पटियाला की रहने वाली है। कहा जा रहा है कि वह आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती है। उनके पिता का नाम मनिंदर रंधावा है जो पंजाब डिफेंस सर्विस वेलफेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर है। अब करण सिद्धू और इनायत की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लोगों के बीच इनायत की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

कैपश्न में सिद्धू ने कहीं ये बात

नवजोत सिंह ने अपनी फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर एक प्यारा कैप्शन भी लिखा। फोटोज में नवजोत अपनी पत्नी, बेटे करण और बेटी राबिया के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी होने वाली बहू भी मौजूद है। फोटोज को शेयर कर सिद्धू ने लिखा, “एक बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है। इस शुभ दुर्गा अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में एक नई शुरुआत। हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय। उन्होंने प्रॉमिस बैंड का भी आदान-प्रदान किया।”

तस्वीरों में फैमिली की खास झलक

गंगा किनारे की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें इनायत और करण एक दूसरे से प्रॉमिस करते नजर आ रहे हैं। फैमिली काफी खुश हैं और आपस में जमकर मस्ती कर रही है। कहा जा रहा है कि ये फोटोज सगाई के बाद की है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा हुए थे और उनकी पत्नी नवजोत कौर को कैंसर है। ऐसे में यह शादी वाकई सिद्धू फैमिली के लिए काफी खास होने वाली है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026