DNP India Hindi

Old Age Pension Scheme: पंजाब की भगवंत मान सरकार की यह योजना बुजुर्गों को देती है सामाजिक सुरक्षा, हर महीने मिलती है इतनी रकम; जानें योग्यता

Old Age Pension Scheme

Old Age Pension Scheme, Photo Credit: Google

Old Age Pension Scheme: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। पंजाब की आप सरकार ने बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की है। मान सरकार इस योजना के जरिए वृद्ध लोगों के लिए आय का एक स्थिर जरिया बनाना चाहती है। इस योजना के तहत हर महीने लाभार्थी के बैंक खाते में सरकारी पेंशन की रकम आ जाती है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों को अपना जीवन-यापन करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Old Age Pension Scheme में लाभार्थियों को मिलती है इतनी रकम

जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 22 लाख व्यक्ति इसका लाभ उठा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के लाभार्थियों के लिए एक कार्ड जारी किया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में हर महीने 1500 रुपये जमा किए जाते हैं।

पंजाब की वृद्धावस्था पेंशन योजना के संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अगस्त 2025 तक वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 2055.05 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 23.09 लाख वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ मिला है। चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार द्वारा 4100 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है।

क्या है योजना का लाभ उठाने की योग्यता

जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई करने का तरीका

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

पंजाब सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए लाभार्थी के निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक के जन्म तिथि का प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र समेत कई अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

Exit mobile version