---Advertisement---

मालेरकोटला वासियों को CM Bhagwant Mann की सौगात! नए तहसील परिसर उद्घाटन से बढ़ेगी सुविधा, चुटकियों में निपटेगा सरकारी काम-काज

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आज मालेरकोटला वासियों को बड़ी सौगात देते हुए नवनिर्मित तहसील परिसर का उद्घाटन किया है। दावा किया जा रहा है कि नए तहसील परिसर में सुविधाएं बढ़ेंगी जिससे लोगों को सरकारी काम-काज निपटेना में मदद मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 18, 2025 1:08 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: जनता की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने आज फिर एक बार लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। मालेरकोटला दौरे पर पहुंचे सीएम मान ने नया बने दो तहसील परिसरों का उद्घाटन किया है। नए तहसील परिसर सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। दावा किया जा रहा है कि सीएम Bhagwant Mann की ये सौगात लोगों के लिए वरदान साबित होगी। नए तहसील परिसर में लोग आसानी से अपना सरकारी काम-काज निपटा सकेंगे। यहां मालेटकोटला के साथ आसपास के जनपदों से भी लोगों को प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी और उनका काम आसान हो सकेगा।

जनपद मालेरकोटला वासियों को सीएम Bhagwant Mann की बड़ी सौगात!

प्रशासनिक काम-काज से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मालेरकोटला जनपद के दौरे पर पहुंचे सीएम मान ने दो नए तहसील भवनों का उद्घाटन किया है जो जनता की सेवा के लिए पूर्णत: तैयार थे। पंजाब सरकार का दावा है कि मालेरकोटला वासियों को दी गई ये सौगात जनपद की तस्वीर बदलेगी। इससे लोगों का सरकारी काम-काज आसानी से निपटेगा। इसके साथ ही Bhagwant Mann मालेरकोटला के विभिन्न गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने का काम करेगी। ऐसी स्थिति में नई सड़कें बनाई जाएंगी जिससे कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी आगामी भविष्य में रोजगार सृजन का एक माध्यम बनेगी जिसका सकारात्मक असर मालेरकोटला के लोगों पर पड़ता नजर आएगा।

सीएम भगवंत मान की सौगात से प्रशासनिक सेवाओं की उपलब्धता होगी आसान!

मालूम हो कि तहसील परिसर एक ऐसा ठिकाना होता है जहां रजिस्ट्री से लेकर बैनामा, राजस्व से जुड़े कार्य व अन्य कई सरकारी काम-काज होते हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो नए तहसील मुख्यालयों का उद्घाटन मालेरकोटला वासियों की राहत आसान बनाएगा। लोग अहमदगढ़ और अमरगढ़ में बने नए तहसील कार्यालयों में पहुंचकर प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। सीएम Bhagwant Mann ने साफ तौर पर कहा है कि जनता से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता हैं। इस दिशा में विकास कार्य को आगे भी लगातार रफ्तार दी जाती रहेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026