---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में बिजली डिफॉल्टरों को मान सरकार की बड़ी राहत, बकाया बिल पर दी ये छूट

Punjab News: पंजाब की मान सरकार ने बिजली डिफॉल्टरों को बड़ी राहत दी है। अब उपभोक्ता किस्तों में बिल जमा करा सकेंगे। वहीं, बकाया बिल पर भी छूट दी जाएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 27, 2023 4:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की मान सरकार ने बिजली डिफॉल्टरों को बड़ी राहत दी है। उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा करने के लिए सुनहरा मौका दिया गया है। इसके लिए पंजाब सरकार ने ओटीएस योजना शुरु की है। इस योजना के तहत आर्थिक या फिर किसी और वजह से बिजली बिल जमा न करने वालों को किस्त पर बिल जमा करने का ऑप्शन दिया गया है। इसके साथ ही उपभोक्ता अब लेट पेमेंट पर साधारण आधे ब्याज के साथ बिजली बिल भर सकेंगे।

CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि “हम बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के लिए OTS योजना लेकर आए हैं ताकि जिनके कनेक्शन आर्थिक तंगी के कारण काट दिए गए थे या फिर से नहीं जोड़े जा रहे थे उन्हें एक सुनहरा अवसर मिलेगा। यह योजना सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं विशेषकर औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 3 महीने तक जारी रहेगी।”

ये भी पढ़ें: CM Mann ने दी पूर्व सीएम Charanjit Singh Channi को चेतावनी,जानें इस तारीख तक का क्यों दिया अल्टीमेटम ?

3 महीने तक उठा पाएंगे योजना का लाभ

मान सरकार की OTS योजना अगले तीन महीने तक जारी रहेगी। इसके अनुसार पहले जहां लेट पेमेंट करने पर 18 प्रतिशत ब्याज की रकम वसूली जाती थी। वहीं, अब इसे 9 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी अब 9 प्रतिशत साधारण ब्याज के हिसाब से आपको बिल का भुगतान करना होगा। पहले एक फिक्स्ड चार्ज लिया जाता था, जिसके तहत बिजली कनेक्शन काटे जाने से जोड़े तक की रकम वसूली की जाती थी। लेकिन अब अब कनेक्शन कटने से जोड़ने तक 6 महीने या उससे कम समय होने पर कोई पैसा भी नहीं लिया जाएगा।

4 किस्तों में भी जमा करवा सकेंगे बिल

पंजाब सरकार ने बिजली डिफॉल्टरों को कई तरह से राहत दी है। अब बिजली उपभोक्ताओं को बिल की अदायगी के लिए किस्तों का भी विकल्प दिया गया है। इसके अनुसार अब उपभोक्ता एक साल में 4 किस्तों के जरिए भी बिल की भुगतान कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव, बृजभूषण सिंह पर दे दिया ये बड़ा बयान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026