---Advertisement---

Punjab News: बड़ी खबर! पंजाब के इस जिले में रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट; इन चीजों पर रहेगा पूरी तरह से प्रतिबंध; चेक करें डिटेल

Punjab News: भारत और पाकिस्तान टेंशन के बीच आज रात पंजाब के गुरदासपुर में रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 8, 2025 3:36 अपराह्न | Updated: मई 8, 2025 5:29 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सरकार ने बड़ा आदेश जारी करते हुए आज रात पंजाब के गुरदासपुर में रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट की एडवाइजरी जारी कर दी है। यानि इस दौरान पूरे गुरदासपुर में अंधेरा छा जाएगा। पाक सीमा से सटे होने के कारण एतिहातन ये कदम उठाया गया है। मालूम हो कि बीते दिन पाकिस्तान ने भारत के करीब 15 सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन और मिसाइल भेजी थी, हालंकि भारतीय सेना और अत्याधिक रडार सिस्टम के कारण उन सभी को निष्क्रिय कर दिया था।

पंजाब के गुरदासपुर में पूरी रात रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट – Punjab News

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab News) के गुरदासपुर जिला प्रशासन ने 8 मई रात 9 बजे से 9 मई सुबह 5 बजे तक जिले में पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश दिया। यानि पूरे इलाकें में अंधेरा रहेगा। हालांकि केंद्रीय जेल गुरदासपुर और अस्पतालों में ये हुक्म लागू नहीं होगा। लेकिन यहां की खिड़कियां रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक यहां की खिड़कियां पूरी तरह बंद रहेंगी ताकि रोशनी बाहर ना जाए। गौरतलब है कि सीमा से सटे सभी राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पूर्ण ब्लैकआउट के दौरान इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने पटाखों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है, यहां तक कि शादी विवाह में भी किसी तरह की आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा रात के वक्त घर से जरूरत के वक्त ही निकले और स्थानीय प्रशासन का दिशा-निर्देश का पालन करें। माना जा रहा है कि पाक कभी भी अपनी नापाक हरकत को अंजाम दे सकता है खासकर सीमा से सटे इलाकों में जहां से पाक और भारत की दूरी काफी कम है। मालूम हो कि Operation Sindoor के बाद दोनों देशों के बीच माहौल पूरी तरह से गरमाया है, यहां तक ताकि दोनों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

ISRO

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026