---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में मत्था टेका

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में मत्था टेककर राज्य की प्रगति, विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 20, 2024 9:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में मत्था टेककर राज्य की प्रगति, विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में से एक है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में से एक है: श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और तख्त श्री पटना साहिब (बिहार)। यह वह पवित्र स्थान है, जहां से कौम को आध्यात्मिक, अलौकिक और नैतिक ताकत और मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी परंपराओं को बनाए रखने के साथ-साथ मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया, ने अपने जीवन का लंबा समय इसी पवित्र स्थान पर बिताया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने का अवसर पाकर वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर एक शांतिप्रिय समाज के निर्माण के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और तनदेही से सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भी परमात्मा का धन्यवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बुधवार को मुंबई दौरे के दौरान प्रमुख उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य उद्योग और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के बीच पंजाब को निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभारना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए एक परियोजना लेकर आ रही है, जिसके लिए यह विचार-विमर्श एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026