---Advertisement---

Punjab News: सरकारी स्कूल में औचक पहुंचे CM मान, निरीक्षण कर बच्चों से की मुलाकात; देखें वीडियो

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा प्रणाली में भारी बदलाव करने की तैयारी में है। इसको लेकर सीएम मान के साथ संबंधित विभाग से जुड़े सरकार के अन्य जिम्मेदार लोग लगातार सक्रिय हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 14, 2023 2:42 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा प्रणाली में भारी बदलाव करने की तैयारी में है। इसको लेकर सीएम मान के साथ संबंधित विभाग से जुड़े सरकार के अन्य जिम्मेदार लोग लगातार सक्रिय हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के मोरिंडा में स्थित लूथेरी सरकारी स्कूल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्लास में पढ़ रहे बच्चों से भी मुलाकात की। सीएम मान ने अपने इस स्कूल दौरे को लेकर स्पष्ट किया कि वो किसी तरह की खौफ पैदा करने नहीं बल्कि शिक्षा प्रणाली की कमियों को दूर करने के लिए स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम मान द्वारा स्कूली बच्चों से की गई मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ाई का माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

पंजाब सीएम भगवंत मान ने स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान कई अहम बाते कहीं। उन्होंने मोरिंडा के लूथेरी सरकारी स्कूल में बच्चों से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि राज्य के बच्चों में बहुत प्रतिभा है। ऐसे में हमारी सरकार बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम मान का दावा है कि आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों की प्रणाली पूरी तरह से बदली नजर आएगी और स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

सरकारी स्कूलों को मिलेंगे बस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लूथेरी सरकारी स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान कहा कि सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों को बसें उपलब्ध कराने जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बच्चों को स्कूल आने या घर जाने के लिए दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। वहीं सरकार के इस कदम से वो बच्चे भी स्कूल जा सकेंगे जिनके पास स्कूल जाने के लिए साधनों की कमी है।

अभिवावक बच्चों पर दें ध्यान

भगवंत मान ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिवावकों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिवावकों को ये पता होना चाहिए कि उनका बच्चा स्कूल में कितनी पढ़ाई कर रहा है। इसके लिए सरकार ने 16 दिसंबर को पूरे राज्य में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग कराने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम मान का कहना है कि इससे अभिवावक भी अपने बच्चों के विषय में जानकारी रख सकेंगे जिससे उनके पढ़ाई में सुधार होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026