---Advertisement---

पंजाब सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, सिंचाई के लिए ट्रीटेड वॉटर प्रोजैक्ट की रखी गई नींव; जानें पूरी योजना

Punjab News: पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगातार सूबे के किसानों को राहत देने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में सरकार द्वारा अब किसानों के लिए ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट की नींव रखी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 15, 2023 4:04 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगातार सूबे के किसानों को राहत देने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में सरकार द्वारा अब किसानों के लिए ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट की नींव रखी गई है। इसके तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा साफ किए गए पानी को पाईपों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा जिससे सिंचाई का काम आसान हो सकेगा। पंजाब सरकार के भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है। उन्होंने ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट की नींव रखते हुए कहा कि इसस किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी लागत भी कम हो सकेगी।

मोगा में रखा गया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव

पंजाब के मोगा में राज्य के सबसे बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के नींव का पत्थर रखा गया है। इसके निर्माण के पश्चात इस इलाके के किसानों को लाभ मिलने की बात कही गई है। राज्य सरकार में भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि इससे सीवरेज के पानी को साफ किया जा सकेगा जो कि 20 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल में फैले फसलों की सिंचाई में काम आएगा। वहीं सरकार की ओर से ये भी दावा किया गया है कि इससे किसानों की लागत में कमी आएगी और उन्हें अत्याधिक लाभ कमाने का अवसर मिलेगा।

पंजाब सरकार की अनोखी पहल

पंजाब सरकार किसानों को सिंचाई का नया माध्यम देने की तैयारी में है। इसके तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की नींव रखी जा रही है जिससे साफ किया हुआ पानी फसलों की सिंचाई के काम आ सके। सरकार का दावा है कि इससे करीब 2500 एकड़ की भूमि व 1100 किसान लाभवान्वित हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार की इस योजना से जल संरक्षण करने के साथ भूजल को और अधिक नीचे जाने से रोका जा सकेगा।

जल संरक्षण की ओर सरकार के बढ़ते कदम

पंजाब सरकार ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट की नींव रखने के साथ ही जल संरक्षण की ओर अपने कदम भी बढ़ा रही है। सरकार का दावा है कि इसके जरिए प्रतिदिन 27 एम.एल.डी. (मिलियन लीटर) सीवेज पानी को साफ किया जा सकेगा। सरकार का ये भी कहना है कि इस सीवेज प्लांट के शुरू होते ही आसपास के कई गांवो को सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026