---Advertisement---

Punjab News: विशाखापट्टनम में चलेगी CM मान की विपश्यना साधना, जानें क्यो हो रही केजरीवाल के बाद इस यात्रा की व्यापक चर्चा

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विभिन्न कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वो राज्य की जनता के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंच जाते हैं तो कभी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2024 2:34 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विभिन्न कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वो राज्य की जनता के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंच जाते हैं तो कभी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालाकि वर्तमान में भगवंत सिंह मान को लेकर किसी अन्य कारण से सुर्खियां बन रही हैं। जानकारी के अनुसार भगवंत सिंह मान अपने 4 दिवस की यात्रा पर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में पहुंचे हैं। इस दौरान वो विपश्यना साधना में लीन होंगे और फिर 4 दिन बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद अब सीएम मान (CM Mann) के इस दौरे को लेकर व्यापक चर्चा सुनने को मिल रही है और लोगों की ओर से विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विपश्यना साधना में लीन होंगे CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी 4 दिवसीय विपश्यना कार्यक्रम के लिए विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वो शहर के किसी मेडिटेशन सेंटर में रुक कर 4 दिनों की साधना करेंगे। इसके बाद 7 या 8 जनवरी को सीएम मान विपश्यना का समापन कर गुजरात पहुंचेंगे जहां आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शुभारंभ किया जाना है। हालाकि इस विपश्यना साधना कार्यक्रम को लेकर पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

CM मान के यात्रा को लेकर व्यापक चर्चा

पंजाब (Punjab) सीएम भगवंत मान के विशाखापट्टनम यात्रा को लेकर व्यापक चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। दरअसल बीते दिनों ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी विपश्यना में जाकर साधना की थी। इस दौरान सीएम केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर-ऊना रोड पर गांव महिलांवाली से आनंदगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर धम्म धज्ज विपश्यना केंद्र में रुके थे। उनके विपश्यना में जाने को लेकर खूब सुर्खियां बनी थी। ऐसे में केजरीवाल के विपश्यना के बाद शुरू हो रहे भगवंत मान के साधना को लेकर भी खूब चर्चा हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि सीएम मान अपने पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के तर्ज पर ही अपने राजनीतिक कदम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 26, 2026