---Advertisement---

Punjab News: Patiala-Amritsar समेत कई जिलों में शुरू होगा मोहल्ला क्लीनिक, CM Mann करेंगे उद्घाटन

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान (CM Mann) के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और दुरुस्त करना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2024 6:07 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान (CM Mann) के नेतृत्व में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और दुरुस्त करना है। इसी कड़ी में मान सरकार की ओर से तय समय अंतराल पर कई बड़े निर्णय लिए जाते रहे हैं। खबर है कि सीएम मान एक बार फिर इसी क्रम में राज्य के लोगों को मोहल्ला क्लीनिक के रुप में बड़ी सौगात देने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab News) के अमृतसर (Amritsar), पटियाला (Patiala) समेत अन्य कई जिलों में 26 जनवरी से मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत होगी। इसमे फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला व फरीदकोट जैसे जिले भी शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि पंजाब के इन हिस्सों में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत राज्य के लाखों लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सकेगा।

Patiala-Amritsar समेत कई जिलों को सौगात

पंजाब की मान सरकार (CM Mann) द्वारा राज्य के कई जिलों को मोहल्ला क्लीनिक के रुप में बड़ी सौगात दी जा रही है। इसके तहत मान सरकार द्वारा 26 जनवरी (Republic Day) के अवसर पर अमृतसर (Amritsar), पटियाला (Patiala) समेत राज्य के कई अन्य कई जिलों में 90 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी। इसमे मोगा, कपूरथला, फरीदकोट जैसे जिले भी शामिल हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं पंजाब (Punjab News) के किस जिले में कितने मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी।

जिला (पंजाब)मोहल्ला क्लीनिक की संख्या
अमृतसर10
बठिंडा9
फरीदकोट3
फिरोजपुर2
गुरुदासपुर6
जालंधर10
तरनतारन11
मुक्तसर साहिब2
एसबीएस नगर2
लुधियाना16
संगरूर8
कपूरथला4
पठानकोट3
पटियाला7
मोगा3

Punjab News: बेहतर इलाज की व्यवस्था

पंजाब (Punjab News) सरकार का दावा है कि राज्य में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत के साथ ही लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। बता दें कि गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर शुरू किए जाने वाले इन मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर, फॉर्मासिस्ट व लैब असिस्टेंट की तैनाती की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि क्लीनिक के उद्घाटन के साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026