---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में और बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा, बढ़ेगा रोजगार! ‘मान सरकार’ के इस खास पहल से युवाओं को मिलेगा लाभ

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार के अंतर्गत चलने वाले पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के बीच एक समझौता हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2024 5:56 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार के अंतर्गत चलने वाले पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के बीच एक समझौता हुआ है। इसके तहत अब प्रत्येक वर्ष 200 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

पंजाब (Punjab News) सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम का लक्ष्य राज्य में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना और रोजगार को बढ़ावा देना है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से इस कदम से युवा और कुशल हो सकेंगे और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

Punjab News- भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम!

PSDM (पंजाब कौशल विकास मिशन) के तहत पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘आप पंजाब’ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत पीएसडीएम ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

पीएसडीएम और संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत हर वर्ष 200 से अधिक युवाओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के सहयोग से स्वास्थ्य कौशल विकास केंद्र, फरीदकोट में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का ऐलान भी हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी जिसका लाभ राज्य की जनता को होगा।

भगवंत मान सरकार की योजना से युवाओं को कैसे मिलेगा लाभ?

शिक्षण संस्थान और पीएसडीएम के बीच हुए समझौते के तहत प्रत्येक वर्ष 200 युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी कुशलता में प्रशिक्षित किया जाएगा। पीएसडीएम के इस कदम से युवा स्वास्थ्य क्षेत्र के तकनीकी गुणों को सीख सकेंगे। इसका इस्तेमाल वे रोजगार हासिल करने के लिए कर सकेंगे। खास बात ये है कि उनके प्रशिक्षण सरकार की ओर से मिलेगा। ऐसे में इसके लिए उन्हें खर्च करने की कोई बाध्यता भी नहीं होगी जिससे वे अपनी आर्थिक बचत कर सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026