---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में पराली जलाने के छिटपुट मामले को लेकर मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का बड़ा बयान, बोले ‘हर जगह मशीनें..’, जानें पूरी डिटेल

Punjab News: सीएम मान की अगुवाई में पंजाब नई ऊंचाइयों को छू रहा है, इसी बीच पराली जलाने के मामले पर मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने बयान दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 28, 2024 2:23 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान सरकार की अगुवाई में पंजाब नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मान सरकार किसानों के लिए भी हर तरह की सुविधा मुहैया कर रही है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। (Punjab News) हालांकि बीते कुछ दिनों से पंजाब में पराली जलाने के छिटपुट मामले सामने आए है, जिसके बाद पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने क्या कहा?

पराली जलाने पर पंजाब के मंत्री गुरुमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि “एक-दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। हर जगह मशीनें पहुंच चुकी हैं।

किसान भी समझता है कि उसे पराली नहीं जलानी है। वह जानता है कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता कम हो जाती है। हमने लगभग 137000 रुपये की मशीनें दी हैं”।

इस साल 500 करोड़ रूपये की मशीनरी दी गई

उन्होंने आगे कहा कि “पिछले साल 350 करोड़ रूपये और इस बार हमने 500 करोड़ रूपये मशीनरी दे रहे हैं। जिसमें से 60% केंद्र सरकार का है और 40% पंजाब सरकार का योगदान है।हमारे पास एक वॉर रूम है और हमारे सभी अधिकारियों ने गांवों में 2000 बैठकें की हैं। हमने अपने अधिकारियों से कहा है कि लोगों को जागरूक करें ताकि किसान समझें कि पराली नहीं जलानी चाहिए। हमने एक ऐप लॉन्च किया है जिसमें अगर किसी किसान को पराली काटनी है तो वह हमसे मदद ले सकता है। हम मुफ्त में मशीनरी भेजेंगे और पराली को पूरी तरह से काट देंगे” (Punjab News)।

पराली जलाने के मामलों में आई भारी कमी

पंजाब सरकार के प्रयासों का ही फल है कि हर साल पराली जलाने के मामले में लगातार कमी आ रही है। जिसके कारण पंजाब और उसके आस-पास के राज्यों में प्रदूषण की मात्रा में काफी कमी देखी गई है। समय-समय पर पंजाब सरकार द्वारा इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं इसके रोकथाम के लिए कई अधिकारियों को भी जरूरी- दिशा निर्देश दिए गए है, ताकि पराली जलाने के मामले को पूरी तरह से रोका जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026