---Advertisement---

Punjab News: अवैध ट्रैवल एजेंटों पर चला पंजाब पुलिस का डंडा! 20 से ज्यादा के खिलाफ मामला दर्ज; जानें डिटेल

Punjab News: पंजाब पुलिस ने 'भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 12, 2024 2:59 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस ने ‘भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार टीम ने प्रोटेक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स के सहयोग से सोशल मीडिया पर फर्जी विदेशी नौकरियों का विज्ञापन जारी करने के लिए 25 अवैध ट्रैवल एजेंटों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पंजाब पुलिस की ओर से सर्कुलर जारी कर अपील की गई है कि लोग नौकरियों के लिए ट्रैवल एजेंटों को पैसे या दस्तावेज सौंपने से पहले सत्यापन की प्रक्रिया का पालन अवश्य कर लें ताकि फर्जी कृत्य करने वालों की चपेट में आने से बचा जा सके। (Punjab News)

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पंजाब पुलिस वर्तमान में ‘भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब’ अभियान को लेकर बेहद सजग है और इस क्रम में तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग ने प्रोटेक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स के सहयोग से सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर जमा रखी है और यहां भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की एक टीम ने अपनी कुशलता के बल पर फर्जी विदेशी नौकरियों का विज्ञापन पोस्ट करने के लिए 25 अवैध ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज किया है।

https://twitter.com/PunjabPoliceInd/status/1833820522809004203

पुलिस की गिरफ्त में आए अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स व लिंकडिन जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी नौकरी से जुड़ा पोस्ट जारी किया है जो कि भ्रामक है।

पंजाब पुलिस की लोगों से अपील

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नौकरी के नाम पर किसी को भी पैसे व दस्तावेज न सौंपे। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मार्केट में कई सारे अवैध ट्रैवल एजेंट भी घूम रहे हैं जो लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें ठगने का काम करते हैं। ऐसे में लोग किसी भी ट्रैवल एजेंट को पैसे व दस्तावेज सौंपने से पहले सत्यापित कर लें कि वो एमिग्रेशन एक्ट, 1983 के अंतर्गत पंजीकृत है या नहीं। ऐसा करने से लोग ठगी का शिकार नहीं हो सकेंगे और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026