---Advertisement---

Punjab News: नए साल पर सरकारी स्कूल के बच्चों को उपहार! मिड-डे मील में मिलेगा फल; जानें क्या है मान सरकार की योजना

Punjab News: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रहे सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए मान सरकार लगातार प्रयासरत नजर आ रही है। इसके तहत सीएम मान द्वारा तय समय के अतंराल पर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण भी किया जाता रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 29, 2023 2:57 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रहे सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए मान सरकार लगातार प्रयासरत नजर आ रही है। इसके तहत सीएम मान द्वारा तय समय के अतंराल पर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण भी किया जाता रहा है। खबर है कि अब मान सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मिड-डे-मील में कुछ बदलाव करने के निर्णय लिए हैं। इसके तहत अब बच्चों को सप्ताह में एक दिन फल (केला) वितरीत किया जाएगा।

सरकारी स्कूल के छात्रों को उपहार

पंजाब सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में संचालित की जा रही सरकारी स्कूलों के बच्चों को नए वर्ष पर उपहार देने का काम किया है। दरअसल पंजाब की शिक्षा विभाग द्वारा ये निर्णय लिया गया है कि अब सप्ताह में एक दिन बच्चों को मिड-डे-मील के साथ फल (केला) वितरीत किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 5 रुपये प्रति केला की दर से अतिरिक्त धनराशि जारी की जाएगी।

सोशल ऑडिट कराने पर उठी मांग

केन्द्र सरकार की ओर से पंजाब के शिक्षा विभाग को राज्य के 10 जिलों में मिड-डे मील योजना का सोशल ऑडिट कराने का आदेश जारी किया गया था। इसके तहत शिक्षा विभाग ने मिड-डे-मील की खामियों व अन्य पहलुओं पर शिक्षकों व अभिवावकों के राय जाने। इस ऑडिट के जरिए शिक्षकों व अभिवावकों ने बच्चों के लिए दोपहर में फल देने की बात कही थी। इसके बाद से पंजाब सरकार की शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस मिड-डे-मील योजना के तहत राज्य के करीब 19 लाख रजिस्टर्ड छात्रों को फल का वितरण किया जा सकेगा।

नए साल से शुरू होगा वितरण

पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के लिए मिड-डे-मील का नया मेनू जारी कर दिया है। इसके तहत नए साल में (1 जनवरी 2024 से) बच्चों को सोमवार के दिन दाल (मौसमी सब्जियों के साथ मिश्रित), रोटी और फल (केला), मंगलवार के दिन राजमा-चावल, बुधवार को काले या सफेद चने के साथ पूड़ी, गुरुवार को कढ़ी चावल, शुक्रवार को मौसमी सब्जियां और रोटी व शनिवार को मौसमी सब्जियों के साथ चावल परोसा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026