---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़; जानें पूरी डिटेल

Punjab News: ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है, इसी बीच पुलिस ने 23 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 5, 2025 2:11 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है, और कई किलो ड्रग्स लगातार बरामद भी कर रही है, इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, दरअसल अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के गांव देवी दासपुरा से 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, और तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके अलावा लगातार पंजाब पुलिस ड्रग्स माफियाओं के घरों को भी ध्वस्त कर रही है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद पंजाब डीजीपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

ड्रग्स के खिलाफ पंजाब पुलिस का करारा प्रहार – Punjab News

आपको बता दें पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “सीमा पार तस्करी को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के गांव देवी दासपुरा से 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

यह खेप यूएसए स्थित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ ​​लकी द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी है। इस मामले में देवी दासपुरा निवासी साहिलप्रीत सिंह उर्फ ​​करण को नामजद किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं”।

ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ एक्शन में पंजाब पुलिस

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि “एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस जंडियाला में एफआईआर दर्ज की गई। अमृतसर पुलिस तस्करी नेटवर्क में आगे और पीछे दोनों तरह के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। PunjabPoliceInd ड्रग कंट्रोल को खत्म करने और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रहा है, और अभी तक बड़ी संख्या में ड्रग्स बरामदगी की गई है (Punjab News)। इसके अलावा पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार कर रही है, साथ ही उनकी प्रॉपर्टियों को भी ध्वस्त किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 22 June 2026

जून 21, 2026

Rain Alert 22 June 2026

जून 21, 2026

कल का मौसम 22 June 2026

जून 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 21, 2026

Delhi News

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026