---Advertisement---

पंजाब के चर्चित अफसर दलबीर सिंह के शव मिलने से सनसनी, नए साल का जश्न मनाने निकले थे DSP; जानें क्या है प्रशासन का दावा

Punjab News: पंजाब के संगरूर जिले में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह का शव जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर मिला है। इसके बाद से संगरूर व जालंधर के साथ पंजाब (Punjab) के विभिन्न हिस्सों में सनसनी मची है। दरअसल डीएसपी दलबीर सिंह 31 दिसंबर की रात नव वर्ष का जश्न मनाने निकले थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 2, 2024 12:41 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के संगरूर जिले में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह का शव जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर मिला है। इसके बाद से संगरूर व जालंधर के साथ पंजाब (Punjab) के विभिन्न हिस्सों में सनसनी मची है। दरअसल डीएसपी दलबीर सिंह 31 दिसंबर की रात नव वर्ष का जश्न मनाने निकले थे। इसके बाद उनके दोस्तों ने उन्हें बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था। प्रशासन की ओर से शव को बरामद कर और इस संबंध में अहम दावा किया गया है। ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ये सूचना दी गई कि बस्ती बावा खेल नहर के पास किसी की लाश पड़ी है। इसके बाद जब प्रशासन की टीम पहुंची तो शव की पहचान डीएसपी दलबीर सिंह के रुप में हुई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि डीएसपी की गर्दन में फंसी हुई गोली मिलने के साथ उनकी सर्विस पिस्टल भी मिसिंग है। ऐसे में ये हत्या का प्रसंग लगता है। हालाकि इस पूरे प्रकरण में गहन जांच की जा रही है जिससे कि मामले का खुलासा जल्द किया जा सके।

DSP दलबीर सिंह के शव मिलने से सनसनी

पंजाब (Punjab) के संगरुर जिले में अपनी सेवा दे रहे चर्चित अफसर डीएसपी दलबीर सिंह के शव मिलने से सनसनी मची है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास मिला शव दलबीर सिंह का है जो कि पुलिस में अपनी सेवा दे रहे थे। उनके शव को बरामद कर अग्रिम जांच की जा रही है जिससे की मामले क खुलासा जल्द से जल्द किया जा सके।

दर्ज हुआ मामला

पंजाब के संगरुर जिले में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या का मामला तेजी से तुल पकड़ता नजर आ रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व अन्य कानूनी कार्रवाई का क्रम शुरू कर दिया गया है। खबर है कि डीएपी के परिजनों ने भी नजदीकी थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित थे अफसर

डीएसपी दलबीर सिंह पंजाब के चर्चित अफसरों में से एक थे। उन्होंने एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक भी जीता था और साथ ही उन्हें सरकार द्वारा वर्ष 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026