---Advertisement---

Punjab News: तरन तारन पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर का गिरोह, जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल भात गैंग के 5 गुर्गे पर एक्शन

Punjab News: तरन तारन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल भात गिरोह के 5 शूटर को किया गया गिरफ्तार जिनके पास से हथियारों की भी बरामदगी हुई है ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 29, 2024 6:17 अपराह्न

Punajb News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: 5 शूटर को पंजाब पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जो उनके गिरोह तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकता है। DGP Punjab ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। इसके अलावा बताया गया है कि पिस्टल मेड इन यूएसए भी बरामद की गई है। जहां तक इस खबर में बताया गया है कि जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल भात गिरोह के 5 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। यह तरन तारन Police की बड़ी सफलता को दिखाने के लिए काफी है। इसके अलावा प्रारंभिक जांच में भी बड़ा खुलासा किया गया है।

Punjab News:Punjab Police संगठित अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

DGP Punjab ने लिखा, “एक बड़ी सफलता में, तरनतारनपुलिस जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाथ गैंग के 5 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से 4 हथियार जब्त किए गए, जिनमें एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल (अमेरिका में निर्मित) भी शामिल है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने लक्षित हत्याओं की योजना बनाई थी। हाल ही में तरनतारन इलाके में गिरोह द्वारा लक्षित हत्या में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यह उनके नेटवर्क की पहचान में एक बड़ी सफलता है। उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।Punjab Police संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

Punjab News में जानें क्या है पुलिस की प्लानिंग

प्रारंभिक जांच की माने तो यह शूटर टारगेट किलिंग प्लान में थे लेकिन तरन तारन पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि इस गिरफ्तारी के बाद इनके नेटवर्क के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। फिलहाल पंजाब पुलिस इस बारे में गहनता से जांच कर रही है और किसी भी मामले में चूक नहीं चाहती है। संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति बहाल करने के लिए पंजाब पुलिस लगातार एक्टिव है और ऐसे में ड्रग्स सिंडिकेट हो या फिर शूटर हर किसी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 13 March 2026

मार्च 12, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मार्च 12, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026