---Advertisement---

Punjab News: मान सरकार के प्रयासों से तंबाकू मुक्त राज्य बन रहा पंजाब, जानें मिशन को लेकर क्या है खास तैयारी?

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार सूबे को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस क्रम में ज्यादातर जिम्मेदारी पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को दी गई है जिसके दिशा-निर्देश में गांवों को तंबाकू के प्रकोप से मुक्त किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 20, 2024 1:30 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार सूबे को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस क्रम में ज्यादातर जिम्मेदारी पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को दी गई है जिसके दिशा-निर्देश में गांवों को तंबाकू के प्रकोप से मुक्त किया जा रहा है। राज्य के सवास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का दावा है कि इम्प्लीमेंटेशन ऑफ डब्ल्यूएचओ- एम पावर एंड फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन तंबाकू कंट्रोल के लागू होने के बाद अब तक 865 गांवों को तंबाकू मुक्त किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आगामी समय में तंबाकू मुक्त गांवों की संख्या बढ़ेगी और इसके लिए सरकार जागरुकता अभियान चला कर लगातार प्रयासरत है।

तंबाकू मुक्त राज्य बनने की ओर अग्रसर पंजाब

उत्तर भारत के प्रमुख कृषि प्रधान राज्य, पंजाब को तंबाकू मुक्त बनाने की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह खूब प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इम्पलीमैंटेशन आफ डब्लयूएचओ- ऐमपावर एंड फ्रेमवर्क कनवैनशन आन तम्बाकू कंट्रोल (WHO FCTC) आर्टीकल 5.3 विषय पर आयोजित की गई चर्चा में स्पष्ट किया कि राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में सूबे में हुक्का बार पर भी पाबंदी लगा दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक पंजाब के 865 गांवों को अब तक तंबाकू मुक्त किया जा चुका है।

युवाओं के लिए जारी हुए अहम संदेश

पंजाब में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है और साथ ही उनके लिए प्रशिक्षण के अलग-अलग केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं कि जिससे कि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। इसी क्रम में तंबाकू मुक्त व नशा मुक्त मिशन को लेकर राज्य सरकार बेहद सजग है और विशेष तौर पर युवाओं को जागरुक करने का काम कर रही है।

मान सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश जारी किया जा चुका है कि राज्य के युवा नशा के चंगुल से बाहर निकलें और मिशन विकसित पंजाब में अपना योगदान दें। इसके अलावा युवा, सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अलग-अलग योजनाओं का भी लाभ उठा कर भी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026