---Advertisement---

Punjab Politics: CM Mann का राजा वड़िंग पर निशाना, बोले- राजनीति में इतना अंधा होना भी सही नहीं

Punjab Politics: पंजाब सीएम मान ने लॉ एंड ऑर्डर के मामले में विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर हमें शर्म आती है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 7, 2023 9:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab Politics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉ एंड ऑर्डर पर विरोधियों को करारा जवाब (CM Mann on Law and Order) दिया है। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस पंजाब को बदनाम करने के लिए इस स्तर तक गिर जाएगी हमने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और कांग्रेस को शर्म आनी (Punjab Politics) चाहिए।

मान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी इस घटिया स्तर पर गिर गई है कि जिस मीडिया को राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में नहीं बुलाते थे आज राजा वड़िंग उसी मीडिया का हवाला दे रहे हैं। मान ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जिसे इंटरव्यू तक नहीं देते थे, उसका हवाला दिया जा रहा है। आज कांग्रेस का प्रधान तय कर ले राहुल गांधी सही हैं या मीडिया।

‘राजा वड़िंग को मैगजीन अच्छे से पढ़ना चाहिए’

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिस मीडिया को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोदी मीडिया कहते थे राजा वड़िंग उस मीडिया का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजा वड़िंग को शर्म आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा वड़िंग को मैगजीन अच्छे से पढ़ना चाहिए. अगर वे मैगजीन अच्छे से पढ़ते तो उनको सच्चाई का पता लग पाता।

ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session 2023: सदन में भारी हंगामा, CM Mann और बाजवा में जोरदार बहस के बाद कार्यवाही स्थगित

पंजाब को बदनाम करने की कोशिश (Punjab Politics)

मान ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में आज पंजाब दूसरे नंबर पर है जबकि कांग्रेस शासित राज्य 10वें नंबर से भी नीचे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ आज 14वें नंबर है तो वहीं राजस्थान 16वें नंबर है। उन्होंने राजा वड़िंग पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि आप पंजाब को बदनाम (Punjab Politics) करने वाली ताकत के साथ खड़े हो जाओ। उन्होंने कहा कि खासकर उनके खिलाफ तो बिल्कुल भी नहीं जिनके खिलाफ राहुल गांधी पी-पी कर सवाल उठाते हैं।

ऐसा हमने कभी सोचा नहीं था…

सीएम भगवंत मान ने राजा वड़िंग और पंजाब कांग्रेस पर निशाना (Punjab Politics) साधते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. लेकिन कांग्रेस पार्टी पंजाब को बदनाम करने के लिए इस स्तर तक गिर जाएगी ऐसा हमने कभी सोचा भी नहीं था।

वड़िंग ने विधानसा में उठाया था ये मुद्दा (Punjab Politics)

गौर हो कि अभी पंजाब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि पंजाब की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। राज्य में आप की सरकार के बाद प्रतिदिन हत्या और गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही गैंगवार और आपराधिक घटनाओं से साफ हो गया है कि भगवंत मान सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026