---Advertisement---

Punjab Vision 2047: पंजाब के लिए CM Mann का खास विजन, PU में आयोजित समिट में भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

Punjab Vision 2047: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी में चल रहे 'Punjab Vision 2047' समिट में हिस्सा लिया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2024 3:33 अपराह्न

Punjab Vision 2047
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Vision 2047: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी में चल रहे ‘Punjab Vision 2047’ समिट में हिस्सा लिया। समिट में अपनी सहभागिता दर्ज करा कर मुख्यमंत्री ने अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने राज्य के विकास के लिए भविष्य की तमाम योजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा पंजाब (Punjab) के कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाओं का जिक्र किया। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) ने राज्य में निवेश संबंधी बातें भी कहीं और बताया कि राज्य के विकास के लिए उनका खास विजन क्या है।

Punjab Vision 2047- पंजाब यूनिवर्सिटी में CM Mann का खास संबोधन

चंड़ीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘Punjab Vision 2047’ समिट का हिस्सा बने, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन के दौरान कई अहम बातों का जिक्र किया। सीएम मान ने स्पष्ट किया किया कि “चावल हमारी ख़ुराक का हिस्सा नहीं हैं, पर फिर भी हम देश को पैदा करके दे रहे हैं, जिससे पंजाब की ज़मीन के नीचे का पानी का स्तर और नीचे जा रहा है। देश को जो चाहिए हम पैदा करके देने को तैयार हैं, लेकिन हमें इस चावल और गेहूं के चक्कर से निकाला जाए।” सीएम मान (Bhagwant Mann) ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी के प्रयासों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि भविष्य की मांग और आवश्यकताओं को देखते हुए हम योजनाओं पर विचार-विमर्श करने और उसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पंजाब के पिछड़ने का कारण ‘राजनीतिक’-CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के परिपेक्ष्य में कहा कि “कुदरत ने राज्य को सब कुछ दिया। लेकिन, राजनीतिक कारणों से पंजाब पिछड़ता रहा। पूर्व में पंजाब की जनता ने जिन्हें भी चुना उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया जिसके कारण आज राज्य की ये दशा है। हम पूरी प्रतिबद्धता से राज्य और राज्यवासियों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसके सकारात्मक असर भी नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ ही वर्षों बाद पंजाब की दशा-दिशा पूर्णत: बदली नजर आए और राज्य के विकास की चर्चा चहुं-ओर हो।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026