---Advertisement---

Punjab Weather Update: पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के आसार, घने कोहरे से भी प्रभावित होगा मौसम; जानें ताजा अपडेट

Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब में मौसम के ताजा हाल को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर किए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2023 1:25 अपराह्न

Punjab Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब में मौसम के ताजा हाल को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर किए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें ऊना के साथ हमीरपुर, सोलन जैसे जिले शामिल हैं। विभाग का कहना है कि राज्य के इन हिस्सों में आज बिजली तड़कने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं चंडीगढ़, अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना के साथ आदमपुर जैसे इलाकों में घना कोहरा नजर आएगा जिससे सर्दी बढ़ने के अनुमान हैं।

बारिश की चपेट में रहेंगे पंजाब के ये हिस्से

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज पंजाब के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें ऊना के साथ हमीरपुर, गुरुदासपुर व सोलन जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से अपनी करवटे बदल रहा है जिससे पंजाब का मौसम भी प्रभावित नजर आ रहा है। बता दें कि आज हिमाचल के कई हिस्सों में भी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसका असर पंजाब पर भी देखने को मिल रहा है और सूबे के बॉर्डर वाले एरिया में बारिश के आसार हैं।

लगातार गिर रहा तापमान

पंजाब के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके तहत आज चंडीगढ़, अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, हिसार, संगरुर, बर्नाला, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, फजलिका के साथ आदमपुर जैसे क्षेत्र में घना कोहरा देखने को मिलेगा है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार गिरते तापमान के कारण यहां सर्दी का क्रम बढ़ेगा और आने वाले दिनों में भी धुंध की परत देखने को मिलेगी जिससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

आमागी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कोहरे का ये क्रम बरकरार रहने वाला है। दरअसल पहाड़ों के निकट होने के कारण राज्य में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का क्रम अब बढ़ता नजर आएगा जिससे आगामी तीन से चार दिनों तक पंजाब में घना कोहरा देखा जा सकता है। वहीं बढ़ते कोहरे के साथ ही सर्दी बढ़ने के आसार भी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 26, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 26, 2026