---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के विकास मॉडल को देख कांग्रेस के विधायक हुए मुरीद, आप का दामन थाम कही यह बड़ी बात

CM Bhagwant Mann: पंजाब के विकास को तीव्र गति देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार बैठक कर रहे हैं। पंजाब में अभी तक जिस तरह से सीएम मान ने काम किए हैं पंजाब की जनता उनकी मुरीद हो गई है। ऐसे में कुछ समय के बाद ही निगम का चुनाव है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 6, 2023 4:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के विकास को तीव्र गति देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार बैठक कर रहे हैं। पंजाब में अभी तक जिस तरह से सीएम मान ने काम किए हैं पंजाब की जनता उनकी मुरीद हो गई है। ऐसे में कुछ समय के बाद ही निगम का चुनाव है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री अपनी योजनाओं को अपने लोगों तक पहुंचा रहे हैं। वहीं चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम से खुश होकर आप का दामन थाम लिया। इन लोगों ने कांग्रेस छोड़ने के बाद मान सरकार की जमकर तारीफ की है।

सीएम मान के काम से खुश होकर पकड़ा ‘आप का दामन’

शनिवार को पंजाब में कांग्रेस से जीते हुए कई विधायकों और पार्षदों ने आप का दामन थाम लिया। इन विधायकों में चडीगढ़ से हरदीप मुंडियां, विधायक मदन लाल बग्गा शामिल है। वहीं लुधियाना से शिरोमणि अकाली दल सचिव मनप्रीत सिंह बंटी, पार्षद पति वार्ड नंबर 91 बलजिंदर संधू, पार्षद राजू थापर, अनिल शर्मा समेत कई नेता आप में शामिल हुए।लुधियाना से तीन बार कांग्रेस पार्षद रह चुके सुशील कुमार राजू थापर और बलजिंदर सिंह संधू ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में ज्वाइन कर ली है। इन विधायकों ने आम आदमी ज्वाइन करने के बाद कहा कि “मान सरकार की साफ नियत और पंजाब के विकास के लिए हम लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया है।”

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के डिप्टी CM Manish Sisodia का आरोप, ‘4 माह से भटक रही शिक्षकों की फाइल और LG साहब उड़ा रहे मौज’

गुजरात चुनाव में दिखाया था अपना दम

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुजरात चुनाव के दौरान जमकर प्रचार – प्रसार किया था। उन्होंने पंजाब के विकास मॉडल का जिक्र भी गुजरात के चुनाव में खूब किया था। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय पंजाब के विकास में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री को अभी बने हुए एक साल भी पूरे नहीं हुए है लेकिन चुनाव के समय में किए हुए कई वादे को पूरा कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः टॉप-20 रईसों की सूची से Gautam Adani बाहर, Hindenburg Research की रिपोर्ट से हुआ इतना बड़ा नुकसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026