---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्यवासियों को मिल रही है बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा, 2 हजार से अधिक बीमारियों का मुफ्त में हो रहा है इलाज; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क और कैशलेस इलाज का तोहफा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 27, 2026 5:41 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर क्षेत्र में राज्यवासियों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। बता दें कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मालूम हो कि हाल ही में पंजाब सरकार ने प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क और कैशलेस इलाज का तोहफा दिया है। जिसके तहत बुखार से लेकर कैंसर तक हर तरह का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। सबसे खास बात है कि इससे लाखों गरीब परिवारों को फायदा पहुंचेगा। यानि अब बीमार व्यक्ति को अस्पताल के बाहर घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्यवासियों को मिल रही है बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्यवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है, जिससे लाखों लोगों को फायदा पहुंच रहा है। मालून हो कि पंजाब में प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क और नकद रहित उपचार सामान्य बुखार से लेकर कैंसर तक, हृदय शल्यक्रिया से लेकर घुटने के प्रतिस्थापन तक, दुर्घटना उपचार से लेकर हड्डी प्रत्यारोपण तक, हर तरह का इलाज संभव है,

वह भी मुफ्त में क्योंकि सरकार की तरफ से 10 लाख का तक निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। 2,350 से अधिक बीमारियों का संपूर्ण उपचार बिना एक भी रुपया दिए करवा जा सकता है। जिसमे सर्वश्रेष्ठ सरकारी और निजी अस्पतालों शामिल है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्यवासियों को मिल रहा है जबरदस्त लाभ

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब में प्रत्येक व्यक्ति को 10 लाख रूपये की मुफ्त और कैशलेस, वर्ल्ड क्लास इलाज मिलेगा। वहीं अब पंजाब के 65 लाख परिवारों और करीब 3 करोड़ लोगों को बिना किसी शर्त, बिना भेदभाव को इसका लाभ मिल सकेगा। बता दें कि यह इलाज सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी, अमीर हो या गरीब हर कोई करवा सकता है। गौरतलब है कि देश के इतिहास में ये पहली ऐसी योजना है जो सच में सबके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देती है। जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 13 September 2026

सितम्बर 12, 2026

Rain Alert 13 September 2026

सितम्बर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 12, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 12, 2026