---Advertisement---

Rahul Gandhi: ‘भय और भ्रम का जाल टूटा’, विधानसभा उपचुनाव में BJP की हार के बाद Congress नेता का तंज; देखें रिपोर्ट

Rahul Gandhi: देश में आज 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें सामने आ गए हैं। इस चुनावी रण में विपक्षी गठबंधन (India Alliance) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 में से कुल 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 13, 2024 6:52 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: देश में आज 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें सामने आ गए हैं। इस चुनावी रण में विपक्षी गठबंधन (India Alliance) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 में से कुल 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसमें कांग्रेस को 4, TMC को 4, AAP और DMK को 1-1 सीटें मिली हैं।

विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उपचुनाव में BJP की करारी हार को लेकर तंज कसा है। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से स्पष्ट किया है कि उपचुनाव (By Election 2024) के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। कांग्रेस नेता के इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

Rahul Gandhi ने BJP पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर करारा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि “7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया भय और भ्रम का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग अब न्याय का राज स्थापित करना चाहता है।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1812099119722447097

राहुल गांधी ने ये भी स्पष्ट किया है कि “अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से ‘INDIA’ गठबंधन के साथ खड़ी है।”

उपचुनाव में BJP को झटका

देश के 7 राज्यों (पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और बिहार) की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में BJP को महज 2 सीटें मिली हैं। इसमें हिमाचल की हमीरपुर सीट और मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा सीट से BJP प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस, पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर TMC, पंजाब की 1 सीट पर AAP, हिमाचल में 3 में से 2 सीटों पर कांग्रेस, तमिलनाडु की 1 सीट पर DMK और बिहार की रुपौली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीत लिया है। ऐसे में ये उपचुनाव BJP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026