---Advertisement---

Rahul Gandhi: हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू! Smriti Irani की चुनावी हार पर अब ये क्या बोल गए राहुल गांधी?

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 को बीते 1 महीने से ज्यादा हो गए। इस चुनाव में कुछ शीर्ष नेताओं की बुरी तरह से हार हुई तो वहीं कई ऐसे नेता भी चुनकर सदन पहुंचे जिन्हें सिरे से नकार दिया जाता था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 12, 2024 3:28 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 को बीते 1 महीने से ज्यादा हो गए। इस चुनाव में कुछ शीर्ष नेताओं की बुरी तरह से हार हुई तो वहीं कई ऐसे नेता भी चुनकर सदन पहुंचे जिन्हें सिरे से नकार दिया जाता था। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा हुई उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाली स्मृति ईरानी की। स्मृति ईरानी ने चुनावी हार के बाद बीते दिनों अपना सरकारी आवास भी खाली कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही है।

स्मृति ईरानी (Smriti Z Irani) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि वे अपमानजनक भाषा का प्रयोग व बुरा व्यवहार करने से बचें। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि जीवन में हार-जीत लगी रहती है और इससे घबराना नहीं है।

हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू!

लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की अमेठी सीट खूब चर्चाओं में रही थी। दरअसल अमेठी से केन्द्रीय मंत्री और 2019 में राहुल गांधी को चुनाव हराने वाली स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में थी। स्मृति ईरानी को इस चुनाव में हार मिली जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जम कर ट्रोल किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने इसी बीच स्मृति ईरानी का बचाव किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि “जीवन में हार-जीत लगी रहती है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी या किसी भी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें।” राहुल गांधी का कहना है कि लोगों को नीचा दिखाना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।

अमेठी में मिली थी करारी हार

भाजपा नेत्री वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में खूब चर्चाओं में आई थीं जब उन्होंने अमेठी की सीट पर राहुल गांधी को जोरदार टक्कर दी थी। इस चुनाव में राहुल गांधी जीतने में कामयाब हो गए। हालाकि इसके बावजूद अमेठी में स्मृति ईरानी की सक्रियता बनी रही और उन्होंने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हरा दिया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्मृति ईरानी के साथ भाजपा के हौसले भी बुलंद थे। हालाकि फिर एक बार वर्ष 2024 लोकसभा में गांधी परिवार के करीबी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को चुनाव हरा दिया। इसके बाद स्मृति ईरानी को लेकर लगातार सुर्खियां बनती रहीं और उन्हें ट्रोल किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026