---Advertisement---

Rain Alert 2 October 2026: पहाड़ों के साथ 22 राज्यों में बारिश से लेकर वज्रपात का दिख सकता तांडव! दिल्ली से लेकर बिहार-यूपी तक जानें मौसम की स्थिति

Rain Alert 2 October 2026: 22 राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिलने वाला है और ऐसे में आपको सावधान रहने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं आखिर खतरा किन शहरों के लिए है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2026 5:45 अपराह्न

Rain Alert 2 October 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 2 October 2026: मानसून की वापसी भले ही हो रही हो लेकिन अभी भी कई शहरों में बारिश का खतरनाक अलर्ट जारी किया गया है। बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक में मौसम का एक अलग रोष देखा जा सकता है ऐसे में आपके शहर में क्या खास बताया गया है जहां निश्चित तौर पर कई शहरों में आफत का अलर्ट बताया गया है। क्या 22 शहरों में आपके भी राज्य का नाम शामिल है। आइए जानते हैं आईएमडी की चेतावनी क्या कहती है।

22 राज्यों के लिए क्या है Rain Alert 2 October 2026 कि स्थिति

आईएमडी की तरफ से एक बार फिर कई शहरों के लिए आफत का अलर्ट जारी किया गया है जहां 22 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश का नाम भी शामिल है। इस सब के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून की विदाई हो रही है लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

क्या दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है हालांकि इस दौरान सिर्फ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बताई गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यूपी के लिए क्या है बारिश का हाल

यूपी के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि कुछ जगह पर ही बारिश हो सकती है वैसे मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। हल्की हवाएं चलने की संभावना बताई गई है।

बिहार और झारखंड में क्या है रेन अलर्ट

जहां बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो मानसून की विदाई की प्रक्रिया में राज्य में झमाझम बारिश के अनुमान जताए गए हैं। आने वाले चार दिनों तक कई जिलों में बारिश की प्रबल संभावना बताई गई है। जहां लोगों को सतर्क करने के लिए कहा गया है क्योंकि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके साथ ही झारखंड में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है। वज्रपात की चेतावनी है लेकिन हल्की बारिश हो सकती है।

आंधी तूफान से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हड़कंप

राजस्थान और हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में भी गरज चमक पड़ने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में मौसम विभाग ने खतरा बताया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 1, 2026

Hapur Video

अक्टूबर 1, 2026