---Advertisement---

Rain Alert 25 September 2026: 7 राज्यों में आफत की घंटी तो खतरे के घेरे में आए दिल्ली सहित ये 11 जगह, जानें रौद्र मौसम का आतंक

Rain Alert 25 September 2026: आखिर किन शहरों में खतरा बताया गया है और देश के किन 17 राज्यों के लिए आईएमडी ने आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस सबके बीच जानिए आपके शहर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 5:50 अपराह्न

Rain Alert 25 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 25 September 2026: सितंबर अपने आखिरी पड़ाव पर आगे बढ़ रहा है लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच रेन अलर्ट 25 सितंबर 2026 में मौसम विभाग की तरफ से 7 राज्यों में भीषण बारिश के अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस सबके बीच आइए जानते हैं किन राज्यों में खतरा सबसे ज्यादा बताया गया है।

किन शहरों के लिए क्या है Rain Alert 25 September 2026

अगर आईएमडी के अलर्ट की बात करें तो छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है और यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पानी भरने के साथ-साथ जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में खतरा है।

दिल्ली और यूपी में मौसम का हाल

दिल्ली में अगर मौसम के हाल की बात करें तो हल्की-फुल्की बारिश और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है जहां 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि पश्चिमी यूपी यानी गाजियाबाद, मेरठ नोएडा सहित कई जिलों में बारिश और आंधी का खतरा बताया गया है।

बिहार और झारखंड में जानें रेन अलर्ट

बिहार और झारखंड में मौसम का हाल काफी खतरनाक होने वाला है जहां तेज आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना बताई गई है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक आ सकती है तो वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना बताई गई है।

पहाडों से लेकर एमपी राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

वैसे बारिश की स्थिति आंधी के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी जारी किया गया है जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और हिमाचल में 2 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में भी अलर्ट जारी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

कल का मौसम 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 24, 2026