---Advertisement---

Rajasthan: CM गहलोत ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- ‘2022 खत्म हो गया लेकिन वादे पूरे नहीं हुए’

Rajasthan: साल 2022 की समाप्ति के बाद अब 2023 के आगमन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। नए साल की शुरुआत में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को अपने पुराने वाले याद दिलाए हैं। इसके लिए उन्होंने लिए ट्वीट कर लिखा कि “पीएम नरेंद्र मोदी ने ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 1, 2023 3:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan: साल 2022 की समाप्ति के बाद अब 2023 के आगमन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। नए साल की शुरुआत में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को अपने पुराने वाले याद दिलाए हैं। इसके लिए उन्होंने लिए ट्वीट कर लिखा कि “पीएम नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग समय पर 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ है।”

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग समय पर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने, हर परिवार को अपना घर देने एवं देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाने की वादे किए थे। अब 2022 खत्म हो गया है, परंतु यह वादे पूरे नहीं हुए। इन बातों की जवाबदेही को लेकर मीडिया से भी कोई चर्चा नहीं हो रही है। अब आशा करते हैं कि देश हित में नए वर्ष 2023 में मीडिया भी देश को बोली गए इन झूठों पर संज्ञान लें।”

सीएम ने कहा- झूठ के वादे पर सत्ता में आई बीजेपी

सीएम गहलोत ने कहा कि “बीजेपी झूठे वादे के सहारे सत्ता में आई है और अपने वादे भी पूरे नहीं किए।” वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने भी पीएम मोदी पर कई बार निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि “पीएम मोदी ने फरवरी 2016 में और 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। अब यह डेडलाइन खत्म हो गई है। पिछले साल संसदीय समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद बताया गया है कि किसानों की आय दोगुनी करने का सरकार का टारगेट काफी पीछे रहा है।”

Also Read- MP NEWS: राहुल गांधी के बयान पर CM शिवराज ने चुटकी लेते हुए कहा- ‘मन बहलाने के लिए ख्याल अच्छे हैं’

अर्थशास्त्रियों ने रखा अपना पक्ष

5 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था पर अर्थशास्त्रियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि “इस लक्ष्य को प्राप्त करना 2030 तक संभव हो पाएगा। पीएसयू बैंक के प्रतिनिधियों ने संसदीय स्थाई समिति को भी संकेत दिए थे। बैंकिंग उद्योग द्वारा किए गए अनुमानों और प्रचलित व्यापक परिदृश्य को देखते हुए समय सीमा कुछ अधिक महत्वकांक्षी प्रतीत होती है। अब मोदी सरकार के वादों के पूरे ना होने पर सीएम गहलोत ने उन पर निशाना साधा और उनके वादे याद दिलाएं।

Also Read- GEETA KA GYAN: श्री कृष्ण से जानें धर्म का सही मतलब, जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए अपनाएं ये बातें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026