---Advertisement---

Rajasthan News: कल राजस्थान पहुंचेंगे पर्यवेक्षक, वसुंधरा की ताजपोशी रोकने के चक्कर में दो गुटों में बटी पार्टी

Rajasthan News: कल राजस्थान पहुंचेंगे पर्यवेक्षक, वसुंधरा की ताजपोशी रोकने के चक्कर में दो गुटों में बटी पार्टी, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 11, 2023 7:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों को कड़ी टक्कर देने के बाद भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की। हालांकि अभी तक प्रदेश को उसका मुख्यमंत्री नहीं मिल पाया है। क्या पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

कल राजस्थान पहुंचेंगे पर्यवेक्षक

राजस्थान में भाजपा ने भले ही जीत दर्ज कर ली हो। लेकिन अभी भी वहां पर मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री के पद का चयन करने के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जाएगा। ताकि वहां पर जाकर फैसला ले सके कि आखिरकार किसको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि कल यह सभी नेता विधायक दल की बैठक करेंगे और उसके बाद सीएम पद का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इस बैठक से पहले ही पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है।

वसुंधरा राजे के खिलाफ तो धड़ में बटी पार्टी

कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सीएम पद की ताजपोशी से रोकने के लिए पार्टी में ही कई नेता जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। ताकि वह दोबारा से प्रदेश की मुख्यमंत्री न बन जाए।

वसुंधरा राजे के खिलाफ जो अच्छा पार्टी में तैयार है। उसमें वरिष्ठ नेता सहित कई बड़े चेहरे शामिल है। जोकि नहीं चाहते कि वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री बने।इसीलिए वह वसुंधरा राज्य के खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि विधायकों की तरफ से जयपुर में एक होटल में ठहरने पर वसुंधरा राजे के बेटे पर बाड़ेबंदी का आरोप भी लगाया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026