---Advertisement---

Chandrayaan 3: राजस्थान के खेल मंत्री ने करा ली किरकिरी,  बोले- ‘जो यात्री गए हैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं’

बड़बोले पन की वजह से राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना की काफी फजीहत हुई है। अब वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल उन्होंने कल भारत की चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर नेशनल मीडिया के सामने अतरंगी बयान दिया।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 24, 2023 4:56 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 8:35 अपराह्न

Chandrayaan 3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan 3: समूचा विश्व भारत के चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर सराहना कर रहा है। इसरो के वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया है, जिसे आज से पहले किसी देश ने नहीं किया था। भारत मिशन मून के तहत दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

ऐसे में सारा देश खुशी से झूम उठा है। लेकिन अब खबर चंद्रयान 3 को लेकर राजस्थान से आ रही है। जानकारी के मुताबिक यहां राजस्थान सरकार (गहलोत सरकार) के खेल मंत्री ने बड़बोले पन की वजह से खुद की फजीहत करा ली है। उन्होंने भारत के मिशन मून को लेकर मीडिया के सामने ऐसा कुछ बोला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं, कि आखिर मंत्री जी ने ऐसा क्या बोल दिया?

राजस्थान के खेल मंत्री की हुई फजीहत

दरअसल राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने मीडिया कैमरों के सामने चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर कहा–“ हमारा देश स्पेस रिसर्च में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी लैंडिंग चंद्रमा पर अच्छी हुई है। जो भी यात्री चंद्रमा पर गए हैं हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं।”

https://twitter.com/tyagiih5/status/1694669859374661872?s=20

ऐसे में मंत्री जी का यह बयान आने के बाद मानो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया हो। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

बड़बोले पन की वजह से मंत्री जी की काफी फजीहत सोशल मीडिया पर हो रही है। यूजर्स खूब खरी–खोटी सुना रहे हैं। उनका कहना है, ये तो हैं हमारे राजस्थान के मंत्री, किसी दूसरे यूजर ने लिखा चंद्रमा पर यात्री गए हैं मंत्री जी क्या बोल रहे हैं?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026