---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की हलचल बढ़ी, उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिलों में प्रभारी नियुक्त किए है। ये प्रभारी जिलो में सर्वे करेंगे और इसकी रिपोर्ट पार्टी को भेजी जाएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 22, 2023 3:25 अपराह्न

Rajasthan Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए मैदान सजना अब शुरू हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियों में चुनाव की हलचल साफ तौर पर देखी जा सकती है। राज्य की दो मुख्य पार्टियां BJP और कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही हैं।

इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं और नेताओं को अभी से ग्राउंड पर एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने हर जिले में नियुक्त किए प्रभारी

उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने हर जिले में प्रभारी नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी जिलों में सर्वे करेंगे और मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद पर प्रभारी ग्राउंड जीरो की एक रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसे पार्टी को भेजा जाएगा। ये प्रभारी संगठन स्तर पर लगाए गए हैं।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने नियुक्त किए गए प्रभारियों की एक लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट के मुताबिक, चुनाव समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह व साले मोहम्मद को जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण, रघुवीर मीणा व हरीश चौधरी को बीकानेर शहर, बीकानेर ग्रामीण व टोंक, मोहन प्रकाश व रामेश्वर डूडी को अलवर और झुंझुनू का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, प्रमोद जैन भाया व शकुंतला रावत को सिरोही, जालौर पाली और प्रतापगढ़, महेंद्रजीत सिंह मालवीय व रामलाल जाट को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर शहर और जोधपुर ग्रामीण, रमेश चंद मीणा व रघु शर्मा को बारां का प्रभारी नियुक्त किया है।

इसी तरह झालावाड़ और सवाई माधोपुर, उदयलाल आंजना को राजसमंद, प्रताप सिंह खाचरियावास व धीरज गुर्जर को धौलपुर, करौली, भरतपुर और दौसा, लालचंद कटारिया व ममता भूपेश को अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण और भीलवाड़ा, भजन लाल जाटव व मुरारी लाल मीणा को उदयपुर शहर का प्रभारी बनाया गया है।

जबकि, उदयपुर ग्रामीण, बांसवाड़ा और डूंगरपुर, गोविंद राम मेघवाल व जुबेर खान को कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी और चित्तौड़गढ़, अशोक चांदना व सुखराम बिश्नोई को गंगानगर, हनुमानगढ़ और सीकर, राजेंद्र यादव व नीरज डांगी को नागौर व चूरू जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026