---Advertisement---

Rajasthan ED Raid: राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर ED का छापा, CM गहलोत के बेटे को भी मिला समन

Rajasthan ED Raid: ईडी की दिल्ली और राजस्थान टीम ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर रेड डाली है। बताया जा रहा है कि मामला पेपर लीक से जुड़ा है। ED ने डोटासरा के रिश्तेदारों के घर पर भी रेड डाली है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 26, 2023 12:10 अपराह्न

Rajasthan ED Raid
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan ED Raid: राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) केस में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

रिश्तेदारों के घरों पर भी ED की रेड

ED फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ED की टीम डोटासरा के जयपुर के सिविल लाइंस में सरकारी आवास सहित सीकर स्थित निजी निवास पर भी पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक जयपुर में 3 और सीकर में 2 जगह पर ED की रेड चल रही है।

छापों के बाद डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- ‘सत्यमेव जयते’। वहीं, ईडी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है। बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर आज ईडी ने पहली बार डोटासरा के घर पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक गोविंद सिंह डोटासरा उनके सीकर स्थित निवास पर मौजूद हैं। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

‘भाजपा नहीं चाहती राजस्थान का विकास’

डोटासरा के घर छापे और बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समन के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khan Sir

जून 3, 2026

Punjab News

जून 2, 2026

Punjab News

जून 2, 2026

Punjab News

जून 2, 2026

Rain Alert 3 June 2026

जून 2, 2026

कल का मौसम 3 June 2026

जून 2, 2026