---Advertisement---

Rajasthan News: मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों पर गिरी गाज, IAS-IPS समेत पांच सस्पेंड

Rajasthan News: होटल कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों पर गाज गिरी है। IAS-IPS समेत पांच क सस्पेंड किया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 14, 2023 5:52 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में पांच प्रशासनिक अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ये कार्रवाई एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है। जिसके तहत IAS-IPS समेत पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, वायरल हुआ वीडियो मारपीट का है। जिसमें कुछ प्रशासनिक अधिकारी अजमेर के होटल में कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों ने कर्मचारियों की जमकर पिटाई की।

पुलिस ने दर्ज की FIR

सूत्रों की मानें तो इस मामले में मुख्य दो अधिकारियों पर सस्पेंड के साथ-साथ गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पांचों लोगों पर FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विजिलेंस) बीजू जॉर्ज जोसफ को सौंपा गया है। राजस्थान पुलिस के DGP उमेश मिश्रा खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस मामले में आरोपी IPS अधिकारी पर पहले भी दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।

ये भी पढे़ं: Cyclone Biparjoy: ‘बिपरजॉय’ पर IMD का बड़ा अपडेट, पिछले 6 घटों में धीमी पड़ी रफ्तार, द्वारका में नहीं करेगा लैंडफॉल

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

निलंबित किए गए अधिकारियों में एक IAS, एक IPS, दो पुलिस कर्मी सहित एक पटवारी शामिल है। जिनकी पहचान अजमेर विकास प्राधिकरण के कमिश्नर (IAS) गिरिधर, गंगापुर सिटी पुलिस के स्पेशल ड्यूटी अधिकारी (IPS) सुशील कुमार बिश्नोई, पटवारी नरेंद्र सिंह दहिया, कांस्टेबल मुकेश कुमार और एलडीसी हनुमान प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है.

क्या है मामला ?

बता दें कि ये मामला तीन दिन पुराना है। IPS सुशील कुमार बिश्नोई का अजमेर से तबादला हुआ था। जिसकी खुशी में रविवार रात उनके लिए विदाई पार्टी रखी गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद सुशील कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ रात दो बजे अजमेर के एक होटल पहुंचे। जहां उन्होंने खाने की डिमांड की। लेकिन होटल कर्मियों ने खाना न होने की बात कही। जिस पर सुशील कुमार को गुस्सा आ गया और सभी अधिकारियों ने मिलकर होटल कर्मचारियों की पिटाई कर दी। कुछ दिनों तक तो ये मामला सामने नहीं आया, लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद CM ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद 5 शासनिक अधिकारियों पर गाज गिरी है।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Jaipur Viral Video

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 26, 2026

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 26, 2026