---Advertisement---

Rail Bus Seva in Rajasthan: श्रीनाथ जी के भक्तों की सेवा करेगी ‘राधा रानी एक्सप्रेस’, उदयपुर में शुरू होगी रेल बस सेवा

राजस्थान के उदयपुर को जल्द ही रेल बस सेवा की सौगात मिलने जा रही है। रेलवे की मानें तो रेल बस सेवा मावली-मारवाड़ रेलवे ट्रैक पर चलेगी।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 8, 2023 6:49 अपराह्न

Rail Bus Seva in Rajasthan
Follow Us
---Advertisement---

Rail Bus Seva in Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर जिले में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उदयपुर-अहमदाबाद रेल परियोजना की शुरुआत होने के बाद जिले को अब रेल बस सेवा की सौगात मिलने जा रही है। गौर हो कि रेल बस सेवा का संचालन पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा में होता था। इसी रेल बस का संचालन अब उदयपुर में किया जाएगा। रेलवे की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

मावली-मारवाड़ ट्रैक पर चलेगी रेल बस सेवा

रेलवे की मानें तो रेल बस सेवा मावली-मारवाड़ रेलवे ट्रैक पर चलेगी। जो भक्त नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के दर्शन करने आते हैं उनके लिए यह बस रेल सेवा सबसे ज्यादा फायदेमंद होगी। हालांकि, रेल बस सेवा का संचालन कहां से कहां तक किया जाएगा और इसका रूट क्या रहेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Kulhad Rabdi Lassi Shop: गर्मी में लस्सी तो बहुत पी होंगी लेकिन इस ‘कुल्हड़ वाली रबड़ी लस्सी’ का जवाब नहीं, आए हैं मुरादाबाद तो जरूर करें ट्राई!

क्या है रेल बस सेवा

भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रेल बस एक तरह से पटरी पर चलने वाली बस की तरह होती है। इसमें सामान्य बस की तरह एक इंजन लगा होता है। रेल बस में एक डिब्बा होता है। रेलवे की मानें तो इस बस को मथुरा से 30 मार्च को शिफ्ट किया गया है। यह अभी नाथद्वारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है। इसे क्रेन की सहायता से मीटर गेज ट्रैक पर शिफ्ट किया जाएगा।

मीटर गेज पर चलती है रेल बस

जानकारी के अनुसार रेल बस मीटर गेज पर ही चलती है। उदयपुर से पहले मथुरा में इसका संचालन किया जा रहा था। मथुरा में बांके बिहार तक रेल भक्तों को लाने के लिए रेल बस का संचालन होता था। मथुरा और वृंदावन के बीच रेल बस का संचालन साल 1998 में शुरू हुआ था। 2003 में रेल बस मथुरा छावनी की जगह मथुरा जंक्शन से चलने लगी। करीब 24 सालों तक रेल बस सेवा का संचालन किया गया। गौर हो कि 24 अक्टूबर 1994 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नाथूराम मिर्धा ने हरी झंडी दिखाकर रेल बस का शुभारंभ किया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026