---Advertisement---

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए CM, वसुंधरा को पछाड़ जीती सियासी बाजी; जानें राजनीतिक सफर

Rajasthan CM: राजस्थान विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सूबे का सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा था। इस क्रम में भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद विधायक दल के नए नेता को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 12, 2023 4:26 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 12, 2023 6:35 अपराह्न

rajasthan cm
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan CM: राजस्थान विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सूबे का सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा था। इस क्रम में भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद विधायक दल के नए नेता को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए। भाजपा की ओर से आए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने इस चर्चा पर भी विराम लगा दिया है और भजन लाल शर्मा को सूबे की कमान सौंपी है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडे व विनोद तावड़े ने विधायकों की संयुक्त बैठक कर उन्हें विधायक दल का नेता चुना है। ऐसे मे भजन लाल शर्मा सीएम की रेस में शामिल वसुंधरा राजे व अन्य नेताओं को पछाड़ सूबे के नए सीएम होंगे।

CM का सस्पेंश खत्म

राजस्थान में सीएम फेस को लेकर चल रही चर्चाओं का दौर थम गया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय के साथ चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रदेश ईकाई के सहमति के तर्ज पर भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना है। इससे स्पष्ट हो गया है भजन लाल शर्मा, अशोक गहलोत के बाद अब 2023 से 2028 तक राजस्थान की कमान संभालेंगे। बता दें कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजों के आने के बाद से सीएम फेस को लेकर खूब गहमा-गहमी देखने को मिली थी।

भजन लाल शर्मा का सियासी सफर

राजस्थान विधायक दल के नए नेता भजन लाल शर्मा जयपुर शहर की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने है। बता दें कि वो संगठन के भी माहिर खिलाड़ी रहे हैं और संघ से लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व तक उनका खूब जुड़ाव देखने को मिला है। भजन लाल अभी राजस्थान बीजेपी के प्रदेश मंत्री भी हैं। वो पहली बार 2023 में विधायक बने है। इससे पहले भाजपा ने उन्हें भरतपुर की नदबई सीट से चुनाव लड़ाया था। हालाकि उन्हें नदबई सीट से करारी हार हाथ लगी थी।

इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भजन लाल शर्मा को चुनकर सबको चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ अन्य नेताओं को पछाड़ कर ये सियासी बाजी जीती है। भाजपा ने भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता बनाने के साथ दीया कुमारी व प्रेम चंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026