---Advertisement---

Rajasthan: पुलवामा शहीद की वीरांगनाओं के मसले पर गहलोत सरकार ने दिया ये जवाब, जानिए क्या कहा

शहीद सीआरपीएफ की वीरांगनाओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार और उनकी मागों को लेकर धरने पर बैठे सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कल रविवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से 4 साल बीत जाने के बाद भी अपने वादे को पूरा नहीं करने के कारण इच्छा मृत्यु की मांग कर रही हैं। गहलोत सरकार ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमने वीरांगनाओं, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सरकार नियामानुसार सहायता कर चुकी है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 6, 2023 2:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan: 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार और उनकी मागों को लेकर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को आज धरने पर बैठे 7 दिन हो गए हैं। इसी मामले में आज राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने सफाई देते हुए कहा कि राजस्थान के 3 सीआरपीएफ जवानों की वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को राज्य के सरकारी नियमानुसार सरकार सहायता दे चुकी है। इसके बावजूद जिन मांगों को उठाया जा रहा है। उनमें से कई मांगों का प्रावधान राज्य नियमावली में नहीं है।

 जानें क्या है पूरा मामला

ज्ञात हो पिछले करीब एक हफ्ते से 3 शहीद सीआरपीएफ की वीरांगनाओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार और उनकी मागों को लेकर धरने पर बैठे सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कल रविवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से 4 साल बीत जाने के बाद भी अपने वादे को पूरा नहीं करने के कारण इच्छा मृत्यु की मांग कर रही हैं। इससे पहले वीरांगनाओं ने भी शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सोंपा था। जिसके माध्यम से सीएम अशोक गहलोत से अपने वादे पूरे करने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कौन है बेहद खूबसूरत Trainee SI Naina Kanwal, जिसे कर लिया गया है

गहलोत सरकार की सफाई

गहलोत सरकार ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमने वीरांगनाओं, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए हमेशा पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया है। सरकार नियामानुसार सहायता कर चुकी है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक के मुताबिक 2019 पुलवामा हमले के तीन शहीद रोहिताश लांबा, हेमराज मीणा तथा जीतराम गुर्जर की वीरांगनाओं की तरफ से अब जो मांगें रखी जा रही हैं। वह नियमों में नहीं हैं। जबकि राज्य  सरकार शहीदों की वीरांगनाओं को 50 लाख नकद ऱाशि के साथ उनके आश्रित माता-पिता को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे चुकी है इसके साथ ही वीरांगनाओं को राजस्थान रोडवेज से यात्रा करने का फ्री पास भी जारी कर दिए गए हैं। दूसरी ओर नियमों के तहत तीनों शहीदों के एक बच्चे के लिए सरकारी नौकरी में नियोजन का अधिकार भी सुरक्षित कर दिया है। दो शहीदों के नाम से स्कूल का नामकरण हो चुका है और एक के नाम की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री Shekhawat के मानहानि मसले पर CM Gehlot ने किया पलटवार, जानिए क्या है पूरा मामला

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 11, 2026