---Advertisement---

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा को लेकर Rajasthan सरकार का बड़ा निर्णय, Dry-Day की घोषणा के साथ जारी हुए अहम निर्देश

Rajasthan News: यूपी की अयोध्या नगरी 22 जनवरी के लिए सज-सवर रही है। दरअसल इस खास दिन को ही राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इसको लेकर प्रशासन के साथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी तरह की आवश्यक तैयारी की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 14, 2024 5:38 अपराह्न | Updated: जनवरी 14, 2024 6:24 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: यूपी की अयोध्या नगरी 22 जनवरी के लिए सज-सवर रही है। दरअसल इस खास दिन को ही राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इसको लेकर प्रशासन के साथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी तरह की आवश्यक तैयारी की जा रही है। खबर है कि राजस्थान (Rajasthan) सरकार ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी घोषणा की है। राजस्थान सरकार के आबकारी विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर 22 जनवरी के दिन राज्य में ड्राई-डे (Dry-Day) रखने की घोषणा की गई है। शासन की ओर से निर्देश जारी कर कहा गया है कि आदेश का पालन न करे वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan सरकार का बड़ा निर्णय

राजस्थान में सीएम भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। राजस्थान (Rajasthan) सरकार के आबकारी विभाग की ओर से इस संबंद में बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट किया गया है कि राज्य में 22 जनवरी के दिन Dry-Day रहेगा। ऐसे में 22 जनवरी को पूरे सूबे में शराब की बिक्री नहीं की जा सकेगी। वहीं शासन की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan के साथ इन राज्यों ने की है Dry-Day की घोषणा

Rajasthan सरकार ने 22 जनवरी के लिए Dry-Day रखने की घोषणा की है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, असम, उत्तराखंड व छ्त्तीसगढ़ की सरकारों ने भी 22 जनवरी को अपने राज्य में ड्राई-डे रखने की घोषणा कर चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि आगामी समय में अन्य राज्यों की सरकारें में इस संबंध में फैसले ले सकती हैं।

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह

यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन है। इस दौरान पूजन-पाठ के साथ प्रभु श्रीराम लला की प्रतिमा मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी। बता दें कि Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी (PM Modi) बतौर मुख्य यजमान शामिल होंगे ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026