---Advertisement---

राजस्थान में बालिकाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार का खास प्रयास, इस योजना के तहत मिलेगा 1 लाख का सेविंग बॉन्ड

Rajasthan News: राजस्थान सरकार राज्य में 'महिला संरक्षण-महिला सशक्तिरण' व महिलाओं के उत्थान के लिए खूब प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने 'लाडो प्रोत्साहन योजना' की शुरुआत की है जिसके तहत बालिका के जन्म पर ही 1 लाख रूपये का सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 21, 2024 5:14 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान सरकार राज्य में ‘महिला संरक्षण-महिला सशक्तिरण’ व महिलाओं के उत्थान के लिए खूब प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत की है जिसके तहत बालिका के जन्म पर ही 1 लाख रूपये का सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा। इस से लाभार्थी बालिका को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। राजस्थान सरकार का दावा है कि महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनकी तरफ से प्रयास का क्रम जारी रहेगा।

बालिकाओं को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

राजस्थान सरकार राज्य में सभी वर्गों के लिए खास योजनाओं की शुरुआत कर उन्हें लाभवान्वित कर रही है। इसमें युवा, बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग जैसे सभी वर्ग शामिल है। हालाकि सरकार की ओर से हाल में ही शुरू की जाने वाली लाडो प्रोत्साहन योजना की चर्चा जोरो पर है।

राजस्थान सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक बालिकाओं को जन्म से ही आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत बालिकाओं को 1 लाख रूपये का सेविंग बॉन्ड दिया जा सकेगा जिससे कि वे आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें और उनका उत्थान हो सके।

लाडो प्रोत्साहन योजना का लक्ष्य

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो प्रोत्साहन योजना का लक्ष्य बालिकाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कराना है। दरअसल राजस्थान में आज भी लड़कियों में शिक्षा का दर बहुत कम है और उचित मार्गदर्शन व आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण प्रदेश की कन्याओं को उच्च शिक्षा पूर्ण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में बालिकाओं की शिक्षा दर में बढ़ोतरी करने और उन्हें उच्च शिक्षा पूर्ण कराने के लिए सरकार की ओर से 1 लाख रूपये का सेविंग बॉन्ड उपलब्ध कराया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस योजना के तहत लाभार्थी बालिकाओं का भविष्य उज्जवल हो सकेगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ ईडब्लूएस वर्ग, पिछडे वर्ग, एससी वर्ग व एसटी वर्ग की बालिका को ही मिल सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026