---Advertisement---

Rajasthan News:राजस्थान के युवक की रातोंरात चमक गई किस्मत , ऑनलाइन गेम खेलकर बन गया करोड़पति

बाड़मेर के रहने वाले एक युवक ने My11Circle पर अपनी टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। इस जीत का श्रेय युवक ने अपनी पत्नी को दिया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 23, 2023 5:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: आज का समय डिजीटल युग का समय कहा जाता है। ऐसे में लोग इस डिजीटली करण का फायदा उठाकर आज लखपति और करोड़पति बन रहे हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान के बाड़मेर में रहने वाले एक युवक के साथ में हुआ है। जहां उसकी किस्मत रातोंरात चमक गई है। इस युवक ने My11Circle एप्लीकेशन पर ऑनलाइन तरीके से गेम खेलकर करोड़ पति बन गया है। इस युवक का नाम महेंद्र सिंह भाटी बताया जा रहा है। युवक महेंद्र ने अपने इस करोड़पति बनने का श्रेय अपनी पत्नी को दिया है। महेंद्र का कहना है कि हर कामयाब इंसान के पीछे एक औरत का हाथ होता है। ऐसे में इस गेम को खेलने में मेरी पत्नी ने मदद किया था।

साल 2018 से खेल रहा हूं गेम

महेंद्र सिंह भाटी ने My11Circle एप्लीकेशन के माध्यम से करोड़पति बनने के बाद बताया कि मैं यह गेम साल 2018 से खेल रहा हूं। आख़िरकार अब जाकर यह बाजी मेरे हाथ लगी है। इस पैसे को जितने के बाद महेंद्र सिंह के परिवार में सब काफी खुश हैं। इसके साथ ही महेंद्र ने अपनी पत्नी का भी धन्यवाद किया है। महेंद्र सिंह ने इस गेम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मैंने सबसे पहले My11Circle एप्लीकेशन को डाउनलोड किया और उसके बाद 11 टीमें बनाई थी।

तभी उन्होंने देखा कि उनकी 11 नंबर की टीम दो नंबर पर आ गई है। इस टीम पर 1 करोड़ का इनाम रखा हुआ था। कुछ देर के बाद कंपनी की तरफ से फोन आया और पूरी डिटेल मांगी। ऐसे में सावधानी को देखते हुए उन्होंने व्हाट्सएप पर डिटेल नहीं भेजा। होशियारी दिखाते हुए महेंद्र ने कंपनी का मेल मांगा। जब मेल सही लगा तब महेंद्र ने अपने सभी दस्तावेज शेयर किए। ऐसे में डिटेल भेजने के तीसरे दिन ही उनके खाते में 70 लाख रुपए आ गए।

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को NSA के तहत किया गिरफ्तार, आईजी ने किया बड़ा खुलासा

पत्नी को दिया जीत का श्रेय

इस गेम में जितने का श्रेय महेंद्र ने अपनी पत्नी अनीता कंवर को दिया। उन्होंने बताया कि जब भी वह गेम खेलते थे तो उनकी पत्नी अनीता उनका पूरा सहयोग करती थी और हौसला बढाती थी। ऐसे में इस एक करोड़ रुपए जितने का पूरा श्रेय मेरी पत्नी को ही जाता है। इसके साथ ही अब महेंद्र इस पैसों के द्वारा व्यापार करने की तैयारी में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें: Federation Gatka Cup: पहले फेडरेशन गतका कप की धूमधाम से शुरुआत, संत बाबा गुरदेव सिंह ने किया उद्घाटन

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026