---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का कहर! देखें IMD की रिपोर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों सर्दी का भीषण कहर देखने को मिल रहा है। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे से लेकर शीतलहर व पारा गिरने का क्रम लगातार जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2024 2:25 अपराह्न

Rajasthan Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों सर्दी का भीषण कहर देखने को मिल रहा है। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे से लेकर शीतलहर व पारा गिरने का क्रम लगातार जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज फिर एक बार राज्य में पश्चिमी से लेकर पूर्वी इलाके तक शीतलहर का कहर देखने को मिला है। इसमे प्रमुख रुप से सीकर, टोंक, उदयपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर व जैसलमेर जैसे इलाके शामिल हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का ये क्रम आगामी कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है। इसके तहत राज्य को शीतलहर, कोहरा व ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मे आइए हम आपको राजस्थान के कुछ प्रमुख हिस्सों में मौसम के ताजा हालात की जानकारी देते हैं।

Rajasthan Weather Update: शीतलहर का कहर

राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के पश्चिमी से लेकर पूर्वी इलाकों में स्थित की जिलों में आज शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने सर्दी के इस क्रम को देखते हुए आज राज्य के कई जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। इसमें जयपुर से लेकर टोंक, उदयपुर, जैसलमेर, सीकर, नागौर, अमजेर व बाड़मेर जैसे जिले हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि शीतलहर के साथ कोहरे का ये क्रम आगामी कुछ दिनों राज्य के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा। इससे पारा गिरने के साथ ठंड रफ्तार पकड़ती नजर आएगी।

Rajasthan के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

राजस्थान के कई प्रमुख जिले इस वक्त शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं कुछ प्रमुख जिलों में तेज हवा के साथ भीषण कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में आइए हम आपको राज्य के प्रमुख जिलों में मौसम के ताजा हाल की जानकारी देते हैं।

शहर (राजस्थान)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
उदयपुर7 डिग्री23 डिग्री
अजमेर8 डिग्री23 डिग्री
जयपुर7 डिग्री21 डिग्री
जोधपुर8 डिग्री23 डिग्री
टोंक5 डिग्री20 डिग्री
सीकर4 डिग्री19 डिग्री
नागौर8 डिग्री23 डिग्री
माउंट अबु5 डिग्री17 डिग्री
जैसलमेर7 डिग्री26 डिग्री

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 22 September 2026

सितम्बर 21, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026