---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: Jaipur के साथ कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट, प्रभावित हुआ ट्रेन संचालन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आज घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में पारा गिरने के कारण गलन बढ़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 23, 2024 2:19 अपराह्न

Rajasthan Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आज घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में पारा गिरने के कारण गलन बढ़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने कोहरे के इस भीषण कहर को देखते हुए जयपुर (Jaipur) के साथ जोधपुर, सीकर, टोंक, नागौर, जैसलमेर समेत राज्य के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी जयपुर समेत आसपास के कई इलाकों में ठंड का क्रम बढ़ेगा और पारा भी गिरता नजर आएगा जिससे लोग प्रभावित हो सकते हैं। वहीं कोहरे के कारण ही आज राजस्थान से दिल्ली जोन की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता नजर आया है। ऐसे में आइए हम आपको राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के कई प्रमुख जिलों में मौसम के ताजा हालात की जानकारी देते हैं।

Rajasthan Weather Update: कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के विभिन्न हिस्सों में ठंड के हालात को देखते हुए कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जयपुर (Jaipur), जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, टोंक, नागौर, बीकानेर व सीकर समेत कई हिस्सों में भीषण कोहरा देखने को मिला है। विभाग का दावा है कि आगामी दिनों में भी कोहरे का ये क्रम बरकरार रहेगा और ठंड भी बढ़ सकती है।

ऐसे में आइए हम आपको राजस्थान के कुछ प्रमुख शहरों में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार आज मौसम के ताजा हालात की जानकारी देते हैं।

शहर (राजस्थान)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
अजमेर8 डिग्री25 डिग्री
बीकानेर8 डिग्री26 डिग्री
टोंक6 डिग्री24 डिग्री
नागौर6 डिग्री23 डिग्री
सीकर7 डिग्री25 डिग्री
जयपुर6 डिग्री23 डिग्री
जोधपुर8 डिग्री27 डिग्री
जैसलमेर7 डिग्री27 डिग्री

ट्रेन संचालन प्रभावित

राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के विभिन्न हिस्सों में आज घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। इसके तहत सड़क पर दृश्यता बेहद प्रभावित नजर आई जिससे लोग परेशान थे। इसके अलावा घने कोहरे के कारण ही राजस्थान के जयपुर (Jaipur) के साथ विभिन्न हिस्सों से दिल्ली जोन में आने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता नजर आया।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04469, रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल, गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज रेल सेवा, गाड़ी संख्या 14728, तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर रेल सेवा व गाड़ी संख्या 14738, तिलक ब्रिज-भिवानी रेल सेवा घने कोहरे के कारण 21 जनवरी और 28 जनवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19701, जयपुर-दिल्ली केंट रेल सेवा को 20 जनवरी व 27 जनवरी के लिए रद्द किया गया है। दावा किया जा रहा है कि आगामी समय में अगर कोहरे का कहर जारी रहा तो अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता नजर आ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Jaipur Viral Video

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 26, 2026

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 26, 2026