---Advertisement---

आज ही नहीं, अगले 3 दिनों तक राजस्थान में जारी रहेगा शीतलहर का कहर; बढ़ते सर्दी को लेकर IMD निदेशक ने किया बड़ा दावा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। इसके तहत जयपुर से लेकर जोधपुर, सीकर, नागौर, अजमेर व राज्य के विभिन्न हस्सों में भीषण शीतलहर का क्रम देखने को मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2024 5:11 अपराह्न

Rajasthan Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। इसके तहत जयपुर से लेकर जोधपुर, सीकर, नागौर, अजमेर व राज्य के विभिन्न हस्सों में भीषण शीतलहर का क्रम देखने को मिल रहा है। वहीं शीतलहर के साथ ही पारा भी तेजी से गिर रहा है और राज्य के सीकर में आज 1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने की खबर है। दावा किया जा रहा है कि सर्दी का ये सितम कम नहीं होने वाला बल्कि आगामी दो से तीन दिनों तक राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में सर्दी रफ्तार पकड़ेगी और शीतलहर के साथ पारा गिरता नजर आएगा। मौसम विभाग (IMD) के निदेशक राधेश्याम शर्मा की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की गई है कि अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में भीषण शीतलहर रहेगा और 8-9 जनवरी को सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

शीतलहर का कहर

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने राजस्थान में बदलते मौसम चक्र को लेकर अहम दावा किया है। आईएमडी निदेशक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान में सर्दी एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। इसके तहत आज ही नहीं बल्कि आगामी 2 से 3 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। इसके अलावा आगामी 8 व 9 जनवरी को सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान भी है। विभाग का कहना है कि 10 जनवरी के बाद सर्दी अपने दूसरे दौर में प्रवेश करेगी और फिर सर्दी का रौद्र रुप देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के सीकर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि राज्य में सबसे न्यूनतम है। वहीं भीषण कोहरे के कारण जयपुर हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

पारा लुढ़कने के आसार

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan) में कल यानी 5 जनवरी को भी भीषण शीतलहर के साथ पारा गिरने के आसार हैं। इसके तहत सीकर से लेकर नागौर, जयपुर, अजमेर, फतेहपुर व जैसलमेर जैसे शहरों में पारा गिरता नजर आएगा जिससे सर्दी बढ़ेगी।

शहर (राजस्थान)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
सीकर1 डिग्री17 डिग्री
टोंक7 डिग्री20 डिग्री
अजमेर8 डिग्री20 डिग्री
फतेहपुर10.8 डिग्री20.2 डिग्री
नागौर5 डिग्री21 डिग्री
जोधपुर7 डिग्री23 डिग्री
जयपुर5 डिग्री17 डिग्री
जैसलमेर7 डिग्री21 डिग्री
माउंंट अबु-2 डिग्री15 डिग्री

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026