---Advertisement---

Rajasthan Pension Scheme: बुजुर्गों का सहारा बन रही राजस्थान सरकार, आप भी उठा सकते हैं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan Pension Scheme: राजस्थान में वृद्धों और बुजुर्गों के लिए उत्थान के लिए राजस्थान सरकार एक नई योजना लेकर आई है। हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इस योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत सरकार प्रदेश के बुजुर्गों का सहारा बन रही है। इस योजना को ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’ (Samajik Suraksha ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 17, 2023 1:44 अपराह्न

Rajasthan Pension Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Pension Scheme: राजस्थान में वृद्धों और बुजुर्गों के लिए उत्थान के लिए राजस्थान सरकार एक नई योजना लेकर आई है। हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इस योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत सरकार प्रदेश के बुजुर्गों का सहारा बन रही है।

इस योजना को ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन’ (Samajik Suraksha Pension) नाम दिया गया है। योजना के तहत हर महीने लाभार्थियों को 1 एजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस खबर में हम आपको इसी योजना के बारे में बताएंगे की अगर आप भी एक बुजुर्ग हैं तो इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा लाभ

योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। अगर आप पहले ही राज्य में किसी पेंशन के लिए पंजीकृत हैं, तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको हर साल अपनी वेरिफिकेशन करवानी होगी।

वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आपको इस योजना का लाभ मिल पाएगा। लाभार्थियों को पेंशन की ये राशि सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी, जिसे DBT (Direct Bank Transfer) के माध्यम से उनके खातों में डाला जाएगा।

ऐसे करें योजना के लिए आवेदन

आप दो तरह से पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहला तो आप ई-मित्र केंद्रों के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यहां आपको सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा।

दूसरा, आप अपने नजदीकी सबडिविशनल ऑफिस (SDO) जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसमें पूछे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करें और उसे SDO को जमा कर दें। इसके बाद अपके फॉर्म की जांच होगी और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने का बाद अपकी पेंशन जल्द शुरू कर दी जाएगी।

योजना के लिए ये हैं जरुरी पात्रताएं

योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान का मूल निवासी होना होगा। योजना के लिए महिलाओं की उम्र 55 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। इसी तरह पुरुषों के लिए आयु सीमा 58 वर्ष या उससे ज्यादा तय की गई है।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान योजना सहित कई अन्य योजनाओं को शामिल किया गया है। योजना के संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नम्बर 0141-5111007, 5111010, 2740637 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही ssp-rj[at]nic.in पर ईमेल करके भी आप जानकारी हासिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Jaipur Viral Video

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

कल का मौसम 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026