Rajnath Singh: पश्चिमी देशों में युद्ध से कई देशों में एनर्जी संकट गहराने लगा है, जिसमे भारत भी शामिल है। हालांकि मोदी सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि उनके पास पर्याप्त तेल का भंडार है। इसी बीच आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।
दरअसल उन्होंने पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाक किसी प्रकार का दुस्साहस करता है, तो इस बार अंजाम बेहद खतरनाक होंगे। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से बैठकों का दौर जारी है। कई बैठकों में तो पीएम मोदी भी खुद शामिल थे साथ ही हाल ही में सीसीएस की बैठक हुई थी। आईए समझते है कि इसके क्या है मायने।
Rajnath Singh की मुल्ला मुनीर और पाकिस्तान को खुली धमकी
राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हमारा neighbour आजकल जो situation है उसमें कोई भी misadventure कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया तो भारत का एक्शन unprecedented और decisive होगा”।
हमारा neighbour आजकल जो situation है उसमें कोई भी misadventure कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया तो भारत का एक्शन unprecedented और decisive होगा: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
— Rajnathsingh_in (@RajnathSingh_in) April 2, 2026
प्रधानमंत्री श्री मोदी रोज़ अपने Diplomatic Skills का प्रयोग करते हुए भारतीय हितों की रक्षा कर रहे हैं। जबकि विपक्ष इस संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय petty politics करने का काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी रोज़ अपने Diplomatic Skills का प्रयोग करते हुए भारतीय हितों की रक्षा कर रहे हैं। जबकि विपक्ष इस संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय petty politics करने का काम कर रहा है”।
क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है भीषण युद्ध
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद से कई तरह की अटकले सामने आ रही है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने जा रहा है। हालिया दौर में भारत में मीटिंगों का दौर लगातार जारी है। कई प्रमुख बैठकों में पीएम मोदी भी शामिल थे। यानि कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान पर भरोसा यानि अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि “हमारी सरकार हर परिस्थिति में निपटने में सक्षम और तैयार है। यह समय पूरे देश के एकजुट होने का है। संकट के समय में भाजपा ने हमेशा देश का साथ दिया है। यह समय Party Politics करने का नहीं है, बल्कि सभी Political Parties को एक साथ आने का है”। जिसके कई अर्थ निकाले जा रहे है।
