---Advertisement---

Ram Navami 2024: रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में 15 लाख भक्तों के आने की उम्मीद, 24 घंटे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु; जानें पूरी खबर

Ram Navami 2024: राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में तैयारियां शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इस बार राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है ताकि राम लला के दर्शन करने में भक्तों को कोई परेशानी ना हो। गौरतलब ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2024 12:34 अपराह्न

Ram Navami 2024
Follow Us
---Advertisement---

Ram Navami 2024: राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में तैयारियां शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इस बार राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है ताकि राम लला के दर्शन करने में भक्तों को कोई परेशानी ना हो। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यह पहली बार होगा जब मंदिर मे राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। खबरों के मुताबिक रामनवी के अवसर पर अयोध्या में करीब 15 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है।

कानून व्यवस्था पर पड़ेगा दबाव

अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एनआई से बात करते हुए कहा कि “मंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मनाने को लेकर चर्चा की। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे रामनवमी पर अपने-अपने स्थानों पर ही पूजा-अर्चना करें और उसके बाद अयोध्या आएं। अगर शहर में अप्रत्याशित संख्या में पर्यटक आते हैं तो इससे कानून व्यवस्था पर दबाव पड़ेगा. पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण रामनवमी समारोह सुनिश्चित करना है।” उन्होंने आगे कहा कि “वैज्ञानिक यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि राम नवमी पर सूरज की किरण ‘गर्भ गृह’ में प्रवेश करे और सीधे राम लला की मूर्ति के माथे पर पड़े। यदि यह हासिल हो जाता है, तो भक्तों के दर्शन के लिए पूरे अयोध्या में 100 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी”।

श्रद्धालु 24 घंट कर सकेंगे रामलला के दर्शन

गौरतलब है कि Ram Navami 2024 के अवसर पर इस बार लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रामलला के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे। वहीं प्रशासन ने अभी से अपनी कमर कस ली है। लगातार वरिष्ठ अधिकारी बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे है ताकि कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार प्रतिदिन 1.5 से 2 लाख भक्त रामलला के दर्शन करने आ रहे है।

Ram Navami 2024 पर 15 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान

इस बार अयोध्या में रामनवी कुछ खास होने वाली है। खबरों के मुताबिक करीब 15 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। गर्मी को देखते हुए जगह जगह पानी पीने की सुविधा की जा रही है। इसके अलावा भक्तों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं की व्यवस्था की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026