---Advertisement---

Ranchi News: रक्षाबंधन पर ट्रिपल मर्डर से दहला राजधानी रांची, पति समेत दो पत्नियों की गला रेत कर हत्या 

झारखंड की राजधानी रांची स्थित ओरमांझी प्रखंड में एक विवाद के चलते तीन लोगों की दबिया से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद पूरे रांची में सनसनी फ़ैल गयी है। लोग इस घटना के बाद डर के साए में जी रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अब छापे मार रही है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 31, 2023 6:57 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 12:52 अपराह्न

Ranchi New
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखण्ड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा यहां एक विवाद के चलते तीन लोगों की दबिया से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। इसमें सबसे बड़ी बात यह है, कि तीनों मरने वाले लोग एक ही परिवार से थे। यह घटना गुरुवार की सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। ऐसे में जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों ने दी तो मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को कंट्रोल में लिया। इसके बाद मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है इस घटना के बाद पूरे रांची में सनसनी फ़ैल गयी है। लोग इस घटना के बाद डर के साए में जी रहे हैं। 

झगडे की असल वजह जानें 

बता दें कि सारा मामला झारखंड की राजधानी रांची स्थित ओरमांझी प्रखंड का बताया जा रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले एक खेत में ज्ञानेश्वर वेदियां नाम के आदमी की पशु किसी दूसरे के खेत में फसल को चर लिया। इसके बाद जब खेत के मालिक को इसकी सूचना मिली तो उसने जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है, इस दौरान दोनों परिवार की तरफ से अपशब्द बोले गए। ऐसे में फिर कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया। लेकिन 31 अगस्त की सुबह 11 बजे ऐसा कांड हुआ कि पूरा ओरमांझी प्रखंड कांप गया। 

आपसी रंजिश में तीन लोगों की गला रेतकर हत्या

बता दें कि सारा देश रक्षाबंधन का पर्व मना रहा है। ऐसे में 31 अगस्त की सुबह 11 बजे ऐसी घटना हुई जिससे रांची प्रशासन के हाथ-पाव फूल गए। फसल चरने को लेकर अपराधियों ने खेत में गए काम करने ज्ञानेश्वर वेदियां और उसकी दो पत्नियों को दबिया से गला रेतकर फरार हो गए। ऐसे में तीनों की मौत मौके पर ही हो गयी। बताया जा रहा है इस मामले में पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अब छापे मार रही है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026