---Advertisement---

Ranchi News: अवैध खनन मामले में CM Hemant Soren की मुश्किलें बढ़ी, मुख्यमंत्री सहित 20 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Ranchi News: साहिबगंज अवैध खनन मामले को लेकर बड़ी अपडेट आई है। ऐसे में देखा जाए तो इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसकी वजह यह है, कि याचिकाकर्ताओं ने साहिबगंज पुलिस थाने में 200 पन्ने का साक्ष्य और दस्तावेज सौंपा है। जो कि अवैध खनन मामले से संबंधित है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 5, 2023 3:49 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: साहिबगंज अवैध खनन मामले को लेकर बड़ी अपडेट आई है। बताया जा रहा है, इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 20 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। यह आवेदन पुलिस मुख्यालय साहिबगंज के मुफस्सिल थाने में दिया गया है। ऐसे में देखा जाए तो साहिबगंज अवैध खनन मामले में एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती है।     

जानें क्या है पूरा मामला 

दरअसल सारा मामला अवैध खनन को लेकर है। शिकायत के अनुसार मुख्यमंत्री पर आरोप है, कि बड़े पदाधिकारियों ने सीएम, अभिषेक मिश्रा पिंटू  और पंकज मिश्रा के कहने पर अवैध खनन और परिवहन कराया है। बताया जा रहा है इस सम्बन्ध में तिर्थनाथ आकाश और अनुरजन अशोक ने सबसे पहले शिकायत की। इसके बाद हाई कोर्ट ने दायर रिट पिटीशन 1951 /2021 में  यह आदेश दिया था, कि शिकायतकर्ता संबंधित थाना क्षेत्र में सभी साक्ष्यों को सौंपे। अब इस मामले में बताया जा रहा है याचिकाकर्ताओं ने साहिबगंज पुलिस थाने में 200 पन्ने का साक्ष्य और दस्तावेज सौंपा है। 

शिकायत में इन लोगों  का नाम  है दर्ज 

खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 20 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। शकरगढ़ निवासी पंकज मिश्रा, जिला वन अधिकारी साहिबगंज मनीष तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी साहिबगंज विभूति कुमार,  उपायुक्त साहिबगंज राम निवास यादव, साहिबगंज के तत्कालीन एसपी अनुरंज किस्पोट्टा, राजेंद्र दुबे, प्रमोद कुमार मिश्रा, अभिषेक प्रसाद के अलावा पत्थर व्यवसायी दाहू यादव, विष्णु प्रसाद यादव, पवितर कुमार यादव, आलोक रंजन, अवध किशोर सिंह, टिंकल भगत इत्यादि नाम शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026